{"_id":"5af88e8f4f1c1bd6408b51ed","slug":"171526238863-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम की फटकार पर आरोपी ठेकेदार की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम की फटकार पर आरोपी ठेकेदार की तलाश में दबिश
Updated Mon, 14 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे रायजू में पेयजल टंकी के निर्माण में गबन के फरार आरोपी ठेकेदार की अब तक गिरफ्तारी न होने पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। जिसके बाद फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। संभावित स्थलों पर रात भर पुलिस की कार्रवाई चलती रही।
सदर विकासखंड के पूरे रायजे में पेयजल टंकी के निर्माण में 15 लाख के गबन के मामले में एक्सईएन जलनिगम ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गबन के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश सुनाया था। शनिवार को जिले में विधायक रानीगंज धीरज ओझा के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भी यह मामला उठा। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो डिप्टी सीएम ने पुलिस अधिकारियों की क्लास भी लगाई। नतीजा यह निकला कि सीओ सिटी रमेशचंद्र की अगुवाई में शनिवार की रात फरार ठेकेदार देशराज सिंह के आवास शुकुलपुर व अंतू क्षेत्र स्थित मकान पर पुलिस ने छापेमारी की। संभावित स्थानों पर भी पुलिस पहुंची, लेकिन बात नहीं बनी। अभी भी ठेकेदार घर छोड़कर फरार हैं। सीओ सिटी रमेशचंद्र ने बताया कि जल्द ही उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।