{"_id":"3175217f47dbefd794d22e6867430398","slug":"171-primary-teachers-soon-promotion-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"171 प्राइमरी शिक्षकों को प्रमोशन का तोहफा जल्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
171 प्राइमरी शिक्षकों को प्रमोशन का तोहफा जल्द
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 29 Jan 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रमोशन सूची में शामिल 200 शिक्षकों में 171 को जल्द ही पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दो दिन के अंदर यह सूची जारी हो जाएगी। विभाग ने सूची को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में तैनात 889 शिक्षकों को प्रमोशन देने के लिए सूची तैयार की गई। 15 नवंबर को 686 शिक्षकों को प्रमोशन दे दिया गया। प्राइमरी स्कूल शिक्षक के अभाव में बंद न हो जाय, इसके लिए विभाग ने 203 अध्यापकों को पदोन्नति नहीं दी।
तीन शिक्षकों को मनचाहा स्कूलों में तैनाती नहीं मिलने के कारण प्रमोशन लेने से इंकार कर दिया। इससे नीचे की सूची में शामिल तीन अन्य शिक्षकों को प्रमोशन दे दिया। दो सौ शिक्षक प्रमोशन की आशा में अभी तक बैठे हुए थे। जनवरी माह में प्राइमरी स्कूलों में बीटीसी शिक्षकों की तैनाती होते ही विभाग ने प्रतीक्षा सूची में शामिल शिक्षकों को प्रमोशन देने का फैसला किया है। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि 171 शिक्षकों का प्रमोशन करने के लिए रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की तैनाती स्कूलों में की जा रही है, जल्द ही प्रमोशन सूची जारी की जाएगी।