फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   17 needed, some two or three teachers are being operated on

प्रतापगढ़ : 17 की जरूरत, कहीं दो कहीं तीन शिक्षकों के भरोसे हो रहा संचालन

Tue, 09 Aug 2022 11:27 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 11:27 PM IST
सार

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार लाने की दृष्टि से नजीर के तौर जिले को सात मॉडल स्कूलों की सौगात मिली थी।

विज्ञापन
17 needed, some two or three teachers are being operated on
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नजीर के तौर पर खोले गए मॉडल स्कूलों में पढ़ाई भगवान भरोसे है। मॉडल स्कूलों में 17 शिक्षकों की जरूरत है, मगर कहीं दो शिक्षक हैं तो कहीं तीन शिक्षक। यही वजह है कि नए शिक्षासत्र में इन विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराने से अभिभावकोें ने दूरी बना ली।

विज्ञापन



राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार लाने की दृष्टि से नजीर के तौर जिले को सात मॉडल स्कूलों की सौगात मिली थी। जिले के कालाकांकर, बाबागंज, संग्रामगढ़, शिवगढ़, पट्टी, संडवाचंद्रिका, देवसरा ब्लॉक में 2011 में मॉडल स्कूलों के निर्माण के लिए तीन-तीन करोड़ से अधिक की धनराशि मिली और कार्य शुरू हुआ।

विज्ञापन

कालाकांकार ब्लॉक के मुरस्सापुर, बाबागंज के महेवामलकियां, शिवगढ़ ब्लॉक के कूराडीह, आसपुरदेवसरा के महुली गांव में मॉडल स्कूल पं. दीन दयाल उपाध्याय के नाम से संचालित हो रहे हैं। वर्ष 2018 से मॉडल स्कूलों का संचालन हो रहा है, मगर शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया। एक मॉडल स्कूल में कुल 17 शिक्षकों की तैनाती होनी चाहिए। जिसमें 10 प्रवक्ता एवं 7 एलटी शिक्षक, मगर स्कूूलों में शिक्षकों का टोटा है।


शिवगढ़ का कूराडीह मॉडल स्कूल तीन एलटी शिक्षकों के सहारे चल रहा है। प्रवक्ता एक भी नहीं हैं। यही हाल महेवामलकिया मॉडल स्कूल का है। यहां दो प्रवक्ताओं की तैनाती है। जबकि कालाकांकर के मुरस्सापुर में एक प्रवक्ता व दो एलटी शिक्षक तैनात हैं। यही हाल आसपुर देवसरा का है। तीन शिक्षकों के सहारे विद्यालय का संचालन हो रहा है।

बच्चे नहीं ले रहे दाखिला
कूराडीह में नए सत्र में 40 बच्चों ने प्रवेश लिया है। बाबागंज के महेवामलकिया में कुल 60 बच्चों ने दाखिला लिया है। सबसे कम कक्षा 11 में सिर्फ पांच बच्चों का दाखिला हो पाया। कालाकाकंकर के मुरस्सापुर में कक्षा 6 से 25 बच्चों ने दाखिला लिया है। नौ में छह प्रवेश हुए हैं। जबकि 11वीं में एक भी प्रवेश नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed