फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मतदान बढ़ाने के लिए आधी आबादी को जागरूक करेंगे संगठन

मतदान बढ़ाने के लिए आधी आबादी को जागरूक करेंगे संगठन

Sun, 24 Mar 2019 08:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
मतदान बढ़ाने के लिए आधी आबादी को जागरूक करेंगे संगठन
मतदान बढ़ाने के लिए आधी आबादी को जागरूक करेंगे संगठन
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल पर गोष्ठी, रैली और चौपाल के जरिए बताएंगे मतदान का महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले की महिलाओं को बूथ तक लाने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमर उजाला की पहल पर कई संगठन आगे आए हैं। यह संगठन गोष्ठी, रैली और चौपाल के जरिए महिलाओं को मतदान का महत्व बताएंगे।

जिले में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत हमेशा कम रहता है। मतदान करने में महिलाएं कभी आगे नहीं निकल पाई हैं। इसका कारण मतदान को लेकर महिलाओं की उदासीनता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और महिलाओं को बूथ तक लाने के लिए अमर उजाला की पहल पर कई संगठन आगे आए हैं। जागरूकता अभियान के जरिए जिले की महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। महिला मतदाता जागरूकता संगोष्ठी, चौपाल, सभा, शपथ व संकल्प रैली सहित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए उन्हें मतदान का महत्व बताया जाएगा। रविवार को एलांयस क्लब की जिला महिला कार्यकारिणी ने अभियान का समर्थन किया। क्लब के जोनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने बताया कि क्लब की महिला इकाई संगोष्ठी, चौपाल व रैली निकालकर महिलाओं को बूथ तक पहुंचकर मतदान के लिए प्रेरित करेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की महिला इकाई संगोष्ठी कर मतदान के लिए शपथ दिलाएगी। आशा बहू संघ, आगनबाड़ी कर्मचारी सहायिका एसोसिएशन व सदर ब्लाक आगनबाड़ी संघ भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed