फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अहमदाबाद में योजना का शुभारंभ, विकास भवन में सजीव प्रसारण

अहमदाबाद में योजना का शुभारंभ, विकास भवन में सजीव प्रसारण

Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद में योजना का शुभारंभ, विकास भवन में सजीव प्रसारण
अहमदाबाद में योजना का शुभारंभ, विकास भवन में सजीव प्रसारण
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 54 लाभार्थियों को बांटे कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का शुभारंभ अहमदाबाद (गुजरात) में हो रहा था और विकास भवन में बैठे नेता और अधिकारी सजीव प्रसारण देख रहे थे। सांसद हरिवंश सिंह ने योजना के पात्र 54 लाभार्थियों को कार्ड प्रदान कर योजना की खूबियों को गिनाया।
सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि असंगठित श्रमिकों तथा गृह आधारित कर्मकार, घरेलू श्रमिक, फेरी लगाने वाले, सिर पर बोझा उठाने वाले, पान वाले, ईंट भट्ठे, मोची, कचरा बीनने वाले, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक कृषिक कर्मकार, हथकरघा श्रमिक, श्रमिक, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रोजगार सेवकों आदि के लिए केंद्र सरकार ने 15 फरवरी 2019 से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लागू की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ऐसे असंगठित श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है एवं जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है, वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे सभी श्रमिक अपना पंजीयन कामन सर्विस सेंटर पर जाकर आनलाइन करवा सकते हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के 54 लाभार्थियों को सांसद एवं डीएम मार्कण्डेय शाही ने कार्ड का वितरण भी किया। इस मौके पर श्रम प्रर्वतन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर संदीप पांडेय, सचिन द्विवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्र------
गरीब और असहायों को दी जाती है मुफ्त कानूनी सलाह
सदर तहसील में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु डोगरा ने कहा है कि लोक अदालतों में गरीब और असहाय लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह देने के साथ ही सुलह-समझौते से मामलों का निपटारा किया जाता है। सदर तहसील सभागार में जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित जागरूकता शिविर में कहा कि गरीबों, असहायों, पीड़ितों, महिलाओं और समाज में अति पिछड़े लोगों के लिए नि:शुल्क विधिक सहायतार्थ कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसका प्रचार-प्रसार विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से किया जाता है। जिले में 9 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में अपने मामले का निपटारा करा सकते हैं। उन्होंने न्यायालय में छोटे-छोटे विचाराधीन मुकदमों को आपसी सुलह समझौते से समाप्त कराने की अपेक्षा वादकारियों और अधिवक्ताओं से की है। इस अवसर पर विश्वनाथ त्रिपाठी, तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, अधिवक्ता सुरेंद्र पांडेय ने भी अपने विचार रखे।
चित्र---
पांच वर्ष में हुआ 65 साल का विकास : सांसद
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने हादीहाल में सांसद का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मेडिकल कालेज की जद में आने वाले व्यापारियों की दुकानें नहीं टूटने का आश्वासन मिलने के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को हादीहाल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि जिले में जो 65 वर्षों से नहीं हुआ, वह पांच साल में कर दिखाया है।

शहर के हादीहाल में मंगलवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन कर सांसद हरिवंश सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने कहा कि सांसद व्यापारियों के लिए उस समय सुरक्षा कवच के रूप में खड़े हुए थे, जब मेडिकल कालेज की जद में आने वाले व्यवसाइयों की दुकानें तोडने का प्रशासन पूरा इंतजाम कर चुका था। उन्होंने कहा कि सांसद के इस प्रयास को व्यापारी कभी नहीं भुला पाएंगे। सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा करना मेरा दायित्व था। उन्होंने विकासऱ् कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रयागराज, सुल्तानपुर हाइवे के चौड़ीकरण के साथ जिले को मेडिकल कालेज की सौगात दी। शहर के लिए बाईपास भी मिल गया। रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो गया। कुल 11 हजार एक सौ दो करोड़ रुपये के काम कराए। अभी और बहुत कुछ होना बाकी है। इस मौके पर संजय सोनी, रमाशंकर जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप खंडेलवाल, मंजीत छावड़ा, मुरली केसरवानी, नितिन अग्रवाल, लखनबाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed