{"_id":"5c7ad1bdbdec22736a76a952","slug":"161551552957-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ 19वें महाकाल महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ 19वें महाकाल महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ 19वें महाकाल महोत्सव का शुभारंभ
भजन गायक रत्नेश की प्रस्तुति से बही आस्था की बयार, कवियों की प्रस्तुतियों पर खूब लगे ठहाके
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पांडवकालीन भयहरणनाथ धाम में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच 19वें महाकाल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भक्तिमय गीतों के बीच बाबा भहरणनाथ के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। कवि सम्मेलन के दौरान कवियों की हास्य कविताओं पर खूब ठहाके लगे। दिनभर भक्तों की भीड़ परिसर में उमड़ी रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में मिसेज एशिया स्मृति सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। भजन गायक रत्नेश दुबे ने अपने भक्ति गीतों से धाम को भक्तिमय कर झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आए भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने समाज शेखर के कार्यों की सराहना की। कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से जमकर वाहवाही लूटी। खूब ठहाके लगे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अंजनी अमोघ तथा संचालन पीयूष मिश्र ने किया।
मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था कराएं : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में शनिवार को कैंप कार्यालय में बैठक हुई। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी पोलिंग बूथ हैं, वहां पर बिजली की समुचित व्यवस्था कराएं। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी, आशा, प्रधानाध्यापक, कोटेदार के साथ मतदाता जागरूकता के संबंध में बैठक कर लें। ग्रामवासियों को मतदाता की शपथ दिलाएं, जिससे कि मतदान शत प्रतिशत हो सके। बैठक में यह भी बताया गया कि 550 स्कूलों को मॉडल बूथ बनाया जाएगा। जिन विद्यालयों में जल, शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक से नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द से दुरुस्त करा लिया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शत्रुघ्न वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र, यूनिसेफ के डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट शिवकांत द्विवेद्वी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
अंत्योदय का सपना साकार कर रहीं मोदी-योगी सरकार: धीरज
राशन कार्ड पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड गौरा में शनिवार को विधायक धीरज ओझा ने राशनकार्ड वितरण कार्य का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में विकास खंड गौरा की 68 ग्रामसभाओं के लगभग 500 लाभार्थियों को अंत्योदय योजना का कार्ड वितरित किया गया। विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पं दीनदयाल उपाध्याय ने जो अंत्योदय का सपना देखा, उसे केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पूरा कर रही हैं। जाति-पाति की भावना से इतर सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करते हुए मोदी-योगी सरकार में देश सामाजिक एवं आर्थिक रूप से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं तथा उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा, आयुष्मान भारत योजना, जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, मजदूर पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख गौरा राकेश सरोज, खंड विकास अधिकारी गौरा सर्वेंद्र सिंह, भूपेंद्र तिवारी, नीरज ओझा, अजय ओझा, शिवम ओझा, कोटेदार संघ के अध्यक्ष, तरुण तिवारी, जेएन मिश्र, दीपू शुक्ल, अमरेश मिश्र, द्विजेंद्र उपाध्याय, गोविंदा तिवारी आदि मौजूद रहे।