फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आज से बगैर अगूंठा लगाए नहीं मिलेगा राशन

आज से बगैर अगूंठा लगाए नहीं मिलेगा राशन

Mon, 31 Dec 2018 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
आज से बगैर अगूंठा लगाए नहीं मिलेगा राशन
आज से बगैर अगूंठा लगाए नहीं मिलेगा राशन
विज्ञापन

कोटेदार अब नहीं बेच पाएंगे राशन, गरीबों को मिलेगा हक
शहर और गांव में आनलाइन राशन वितरण अभियान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एक जनवरी से जिले के किसी भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से अब बगैर अगूंठा लगाएं राशन नहीं मिलेगा। ऑनलाइन राशन की बिक्री कोटेदारों पर भी शिकंजा कसने में कामयाब होगी। कोटेदार ने राशन किस तारीख को और कितने लाभार्थी को बांटा है, इसकी जानकारी अब आनलाइन हो जाएगी। ई-पास मशीन से राशन वितरित होने से कोटेदार ग्राहकों से अधिक रुपये नहीं वसूल पाएंगे।
नगरीय इलाकों में ई-पास मशीन से राशन वितरण पूरी तरह सफल होने के बाद अब ग्रामीण इलाकों की दुकानों में राशन का वितरण आनलाइन किया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर ग्राहकों के ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाते ही यूनिट के आधार पर राशन की मात्रा और मूल्य की पर्ची निकलेगी। ग्राहक उतनी रकम देकर कोटेदार से राशन प्राप्त करेंगे। ई-पास मशीन से पर्ची निकलते ही राशन का डाटा ऑनलाइन हो जाएगा। इस व्यवस्था से कोटेदार खेल नहीं कर पाएंगे। अगर कोई कोटेदार राशन का उठान करता है और वितरित नहीं करता है तो अब सीधे उसके खिलाफ कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन

योगी सरकार ने जिले के पौने छह लाख राशनकार्ड धारकों के लिए नई योजना प्रारंभ की है। इस योजना के लागू होने से अब कोटेदार गरीबों का हक नहीं ले पाएंगे। अभी तक राशन का वितरण नहीं करने वाले दुकानदार रजिस्टर में फर्जी इंट्री करके राशन हजम कर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------
पूर्ति निरीक्षकों और कोटेदार के खेल पर लगेगा विराम
आनलाइन राशन का वितरण होने से पूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों के खेल पर काफी हद तक विराम लगेगा। हालांकि कोटेदार अब उन लोगों से संपर्क कर रहे हैं, जो टाउन एरिया के कोटेदार हैं। दरअसल, टाउन एरिया में पहले से यह योजना लागू है।

इनसेट-----------
संडवा दुबान में गरमाया है राशन बेचने का मामला
लक्ष्मणपुर विकास खंड के संडवा दुबान गांव के कोटेदार के राशन बेचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नवंबर माह में राशन उठाने के बाद भी बिक्री नहीं करने पर ग्रामीणों ने शिकायत कर जांच करने की मांग कर रहे हैं। बचाव में उतरे पूर्ति निरीक्षक से डीएसओ ने मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
इनसेट----------------
परिवार का कोई भी सदस्य ले सकता है राशन
ई-पास मशीन से राशन लेने के लिए आवश्यक नहीं है कि परिवार का मुखिया ही दुकान पर आए, बल्कि उस कार्ड में अंकित कोई भी व्यक्ति अगूंठा लगाकर राशन ले सकता है।


वर्जन-----
जिले के सभी कोटेदारों के लिए ई-पास मशीन से राशन वितरण करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई कोटेदार राशन वितरित नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
सुनील कुमार, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed