फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आवारा पशुओं के लिए बनेगा गोसदन

आवारा पशुओं के लिए बनेगा गोसदन

Sun, 25 Nov 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आवारा पशुओं के लिए बनेगा गोसदन
आवारा पशुओं के लिए बनेगा गोसदन
विज्ञापन

शासन ने जारी किया बजट, पांच हजार पशुओं के रखरखाव की होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। किसानों के साथ आम लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है। शहर और कस्बों की सडक़ों पर आवारा पशु अब घूमते नजर नहीं आएंगे। किसानों की फसल भी बर्बाद नहीं होगी। आवारा पशुओं को रखने के लिए गोसदन का निर्माण होने जा रहा है। इसमें पांच हजार पशुओं को रखा जाएगा।
जिले के किसानों के लिए आवारा पशु मुसीबत बने हुए हैं। अक्सर उनकी फसल बर्बाद कर देते हैं। इसके अलावा शहर में छ्ट्टा मवेशियों से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। शासन ने आवारा पशुओं से निजात पाने के लिए जिले में गोदसन का निर्माण कराने का आदेश दिया है। पशुपालन विभाग के सूत्रों की मानी जाए तो इसके लिए 1.20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। अफसरों ने रानीगंज इलाके के खमपुर दूबे पट्टी गांव में जमीन भी चिह्नित कर ली है। शासन ने गोसदन निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये भी जारी कर दिए हैं। गोसदन में पांच हजार पशुओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट------------
बांधकर नहीं रखे जाएंगे आवारा पशु
गोसदन में आवारा पशुओं को बांधकर नहीं रखा जाएगा। अंदर सभी पशु खुले में रहेंगे। पानी की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल लगाया जाएगा। बगल में एक छोटा सा तालाब बनाया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम पानी भरा जाएगा। पशुओं के लिए चारे आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-------
गोसदन के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। शास ने 1.20 करोड़ का बजट पास किया है। पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
डॉक्टर बीपी सिंह, जिला पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed