फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पांच सौ रुपये में प्रत्याशी खोज रहे प्रचारक

पांच सौ रुपये में प्रत्याशी खोज रहे प्रचारक

Fri, 17 Nov 2017 06:22 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
पांच सौ रुपये में प्रत्याशी खोज रहे प्रचारक
प्रतापगढ़। प्रत्याशियों ने अब प्रचारकों की तलाश तेज कर दी है। पांच सौ रुपये दिन भर का खर्च भी देने को तैयार हैं। ग्राम प्रधान तो इससे दूर भाग रहे हैं, लेकिर ज्यादातर बीडीसी सदस्य प्रतिदिन पांच सौ के लालच में टाउन एरिया में प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मतदान का दिन करीब आते देख प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ती ही जा रही है। जीतने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नाराज लोगों को पाले में लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पंचायत हो या फिर नगर पालिका, ज्यादातर प्रत्याशी प्रचारकों की तलाश तेज कर दी है। वे प्रचारक को प्रतिदिन के हिसाब से पांच सौ रुपये दिनभर का खर्च भी दे रहे हैं। खेती का समय चल रहा है। इसके चलते प्रचार करने के लिए कोई अपना समय नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन


टाउन एरिया के ज्यादातर प्रत्याशी दो से तीन किमी दूर के ग्राम प्रधान और बीडीसी को प्रचार करने के लिए बुला रहे हैं। कुछ प्रधान तो प्रचार करने से इनकार कर दे रहे हैं। कुछ पैसों के लालच में प्रत्याशियों के साथ घर-घर पहुंचकर प्रचार भी कर रहे हैं। बताया जाता है कि ज्यादातर बीडीसी अपना क्षेत्र छोड़कर दूसरे प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए पांच सौ की लालच में पहुंच रहे हैं। प्रत्याशी प्रचारक को सुबह आठ बजे तक अपने दरवाजे पर बुला लेते हैं। रात आठ बजे तक प्रचार करवाते हैं। इसके बाद शाम को खाना खिलाने के साथ दारू भी पिलाकर घर भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed