फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   16 houses burnt in fire

आग ने बरपाया कहर, 16 घर जले

Sun, 24 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 24 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
16 houses burnt in fire
रविवार को जिले भर में आग ने जमकर कहर बरपाया। लालगंज के महिमापुर गांव में चूल्हे से निकली चिंगारी ने तबाही मचाई। आग से दस घर जलकर राख हो गए। एक युवक झुलस गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय विधायक, सांसद व तहसील प्रशासन ने गांव जाकर पीड़ितों का हाल जाना। उधर, जेठवारा में चार और कंधई इलाके में दो घर आग से जल गए। हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन



 लालगंज कोतवाली के मिश्राइनपुर ग्राम पंचायत महिमापुर में रविवार को दोपहर डेढ़ बजे रघवुर वर्मा के घर की महिलाएं खाना बना रही थीं। इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही गांव में हल्ला मच गया। आग ने महादेव वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, शिवनारायण वर्मा, ननकू वर्मा, कल्पचंद्र, हरीशचंद्र, रामचंद्र, विश्वनाथ व राजकली के घरों को भी चपेट में ले लिया। सभी के घर धू-धू कर जलने लगे। जान बचाने के लिए लोग कीमती सामान लेकर घरों से भागकर गांव के समीप बाग में पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाते हुए लालगंज व सांगीपुर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर बाद ही फायर ब्रिगेड की तीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन



हवा चलने के कारण लपटें आसमान छू रही थीं। इससे फायर ब्रिगेड की टीम को भी सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस बीच सूचना पाकर सांसद प्रमोद तिवारी, क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना, एसडीएम वाईबी सिंह, प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र भी गांव पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ गांव के लोग व सांसद विधायक के समर्थक तथा पुलिसकर्मी भी आग बुझाने में जुट गए। कोई पंपिंगसेट से पानी डाल रहा था तो कोई बाल्टी व डिब्बा लेकर आग बुझाने में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दस घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से चिनगू का बीस वर्षीय पुत्र मुन्ना झुलस गया। तहसील प्रशासन ने गांव में आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। उधर, जेठवारा थाना क्षेत्र के हिन्दूपुर निवासी रामसुमेर प्रजापति की पत्नी रविवार की दोपहर में छप्पर के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस बीच हवा चलने के कारण चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। शोर पर जब तक आस-पास के लोग पहुंचे कि लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और रामसुमेर के छप्पर के साथ घर भी जलने लगा।


कुछ ही देर में आग ने उसके भाई गुरुदीन, शिवचरन और  रामकरन प्रजापति के  घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हो-हल्ला पर पहुंचे ग्रामीणाें ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणाें की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि जून में रामचरन की बेटी रूबी की बारात आनी है। रामचरन ने शादी की तैयारी कर ली थी। चूल्हे से उठी चिंगारी ने उसे इस कदर तबाह कर दिया है कि अब वह बेटी की शादी को लेकर भारी चिंता में है। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल गंगेश श्रीवास्तव ने आग से बर्बाद हुए परिवार के लोगों को कोटेदार से चावल और दाल की व्यवस्था कराई। दमकल कर्मियों की मानें तो चारों घर चलने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


इसी तरह कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी अब्दुल लतीफ के घर में रविवार की सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। शोर पर जब तक गांव के लोग पहुंचते कि लपटों ने उसके भाई अब्दुल कयूम के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते दोनों की घर गृहस्थी जल गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में करीब पचास हजार का नुकसान हुआ है।

उधर, नगर कोतवाली के अचलपुर रत्ना देवी इंटर कालेज के बगल स्थित रमाकांत शुक्ला के मकान में भी शार्ट सर्किट से आग लग गई। शोर पर ग्रामीण और दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed