{"_id":"5d026cf7bdec226ddd491d57","slug":"15604400451642-pratapgarh-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 लाख से बनेगा अंत्येष्टि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 लाख से बनेगा अंत्येष्टि स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 लाख से बनेगा अंत्येष्टि स्थल
निर्माण के लिए शासन से मिली मंजूरी, जमीन की तलाश में नगर पालिका प्रशासन
दहिलामऊ और चिलबिला में खोजी जा रही जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में 42 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल बनाने का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी स्वीकृत हो गया है। नगर पालिका अंत्येष्टिस्थल बनवाने के लिए जमीन तलाश रही है। दहिलामऊ के साथ ही सई नदी के तट पर चिलबिला में जमीन चिन्हित करने में तहसील प्रशासन जुटा हुआ है।
वैसे तो शहरियों के लिए सई नदी के किनारे चिलबिला दक्षिणी वाले क्षेत्र में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है लेकिन वह पुराना होने के साथ ही विवादित स्थल पर है। जिसके चलते आवागमन की भी असुविधा होती है। योगी सरकार ने शहर में सभी सुविधाओं वाला अंत्येष्टि स्थल बनाने का आदेश जारी किया था। नगर पालिका क्षेत्र में भी लोगों की सुविधा युक्त अंत्येष्टि स्थल बनाया जाना था। इसके लिए सरकार की ओर से 4262000 रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिस स्थान पर पुराना अंत्येष्टि स्थल है उस जमीन व रास्ते को लेकर विवाद होने लगा है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन अब चिलबिला व दहिलामऊ में अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। शमशान स्थल पक्के चबूतरे पर बनाया जाएगा। वहां पेयजल, प्रकाश के साथ ही पक्का रास्ता भी बनेगा। ईओ नगर पालिका मुदित सिंह ने बताया कि जैसे ही जमीन मिल जाएगी अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए टेंडर निकाला जाएगा।
युवक ने किशोरी को मारा चाकू, हालत गंभीर
रखहा। घर में मामूली विवाद के चलते एक युवक ने ननिहाल में रहने वालेे मामा की बेटी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद युवक घर से फरार हो गया । उसे परिवार के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के किरांव गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह का बेटा देवा सिंह (20) कंधई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रखहा में ननिहाल में मामा जय सिंह के घर रहता है। गुरुवार की शाम छह बजे अचानक मामा की बेटी गुडिय़ा (17 ) से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। देवा सिंह ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद वह घर से फरार हो गया । जानकारी होने पर परिजन किशोरी को लेकर जिला अस्पताल भागे। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया । इधर आरोपी युवक को रखहा बाजार में लोगों नेे पकडक़र कंधई पुलिस के हवाले कर दिया। कंधई के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी हिरासत में है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।