फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आरक्षण काउंटर बंद होने पर हंगामा

आरक्षण काउंटर बंद होने पर हंगामा

Thu, 13 Jun 2019 12:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण काउंटर बंद होने पर हंगामा

विज्ञापन
फोटो-
आरक्षण काउंटर बंद होने पर हंगामा
कर्मचारियों को अंतू भेजने पर एक ही काउंटर पर बन रहा था टिकट
हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस, कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा आरक्षण काउंटर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। दो आरक्षण काउंटर बंद होने पर टिकट बनवाने आए लोगों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। कर्मचारियों को अंतू आरक्षण काउंटर भेजने के चलते यहां दो काउंटर बंद करने पड़े। धक्कामुक्की के बीच टिकट बनवाने आए लोगों के बीच मारपीट की नौबत भी आई।
बुधवार को आरक्षण काउंटर पर कर्मचारियों की कमी से टिकट बनवाने के लिए पहुंचे लोगों को निराशा हुई। तत्काल टिकट बनने के बाद केवल एक काउंटर पर ही ट्रेनों का आरक्षित टिकट बनाया जाने लगा। टिकट बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ थी। यह देख लोग हंगामा करने लगे। लोग दो बंद आरक्षण काउंटर खोलने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। सीआरएस रणवीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की कमी है। कुछ कर्मचारियों को विभाग के उच्च अधिकारियों ने अंतू रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर ड्यूटी के लिए भेज दिया है। इस वजह से दूसरे काउंटर पर टिकट नहीं बन सका।
विज्ञापन


फोटो-
तमंचा सटाकर सब्जी विक्रेता से 2 हजार लूटे
लुटेरों से भिड़ा सब्जी विक्रेता, बदमाशों ने किया लहूलुहान
ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा, जमकर पिटाई
झांसा देकर भाग निकला पकड़ा गया बदमाश, पुलिस मलती रह गई हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। सब्जी बेचकर घर लौट रहे सब्जी विक्रेता से तमंचे के बल पर बदमाशों ने दो हजार रुपये लूट लिए। सब्जी विक्रेता बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े और एक बदमाश को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह ग्रामीणों को झांसा देकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के किठावर बाजार निवासी दिनेश सरोज सब्जी का थोक विक्रेता है। वह किसानों से सब्जी खरीदकर बेचता है। बुधवार की सुबह वह बाइक से सब्जी खरीदने के लिए सांगीपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर गया था। सब्जी मैजिक डाला पर लादकर भेजने के बाद खुद बाइक से घर के लिए चल पड़ा। अंतू व सांगीपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर गोठवा मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनेश की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत गिर पड़ा। बदमाश तमंचा सटाकर रुपये लूटने लगे। दिनेश बदमाशों से भिड़ गया। इस दौरान दिनेश के पास से दो हजार रुपये बदमाशों ने छीन लिए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े। एक बदमाश बाइक लेकर भाग निकला। जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसकी लोगों ने जमकर पिटाई की। हालांकि बाद में वह भी झांसा देकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस हाथ मलती रह गई। पीड़ित ने तहरीर सांगीपुर पुलिस को दी है।

अधिवक्ता व हलवाई की बाइक चोरी
प्रतापगढ़/ संडवाचंद्रिका। कचहरी से अधिवक्ता व वैवाहिक कार्यक्रम से चोरों ने हलवाई की बाइक उड़ा दी। जिलाधिकारी कार्यालय के पास अधिवक्ता लालता प्रसाद पांडेय की बाइक खड़ी थी। जिसे चोर दिनदहाड़े व भीड़ भाड़ वाली जगह से चुरा ले गए। दूसरी ओर अंतू थाना क्षेत्र के किठावर बाजार निवासी बउला माली मंगलवार की रात जगदीशपुर गांव में बालेंद्र सिंह के यहां उनकी लड़की की शादी में खाना बनाने के लिए गया था। जहां उसकी बाइक रात में चोर उठा ले गए। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

24 घंटे बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया लूट का मुकदमा
तहरीर देने पहुंचे पीड़ित से मुंशी ने की बदसलूकी, आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
संडवा चंद्रिका। टेंपो सवार बहन व भाई से लूट के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तहरीर देने थाने पर पहुंचे पीड़ित से ही मुंशी ने बदसलूकी की। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
अंतू क्षेत्र के नेवादा मिलकिया निवासी लवकुश सिंह मंगलवार दोपहर दो बजे अपनी टेंपो से दो बहनों को उनकी ससुराल सहजीपुर अमेठी पहुंचाने जा रहा था। गौरबारी बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर लाखों रुपये के जेवरात व 26 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने लवकुश की पिटाई भी की थी। घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने बदमाशों का पीछा तक नहीं किया। पीड़ित तहरीर लेकर थाने पहुंचा। जहां मुंशी ने उसे भगा दिया। जिस पर नाराजगी जताते हुए लवकुश ने अपने करीबी को मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस लवकुश को समझाने लगी कि मुकदमा दर्ज होने से अब लूटा गया सामान नहीं मिल सकेगा। बल्कि बदमाश तुम्हारी जान के दुश्मन बन जाएंगे। पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर आश्वासन की घुट्टी पिला कर थाने से वापस लौटा दिया। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। अंतू के प्रभारी एसओ रणविजय सिंह ने कहा कि अभी तक तहरीर ही नहीं मिली है।

बाइक पलटने से होमगार्ड घायल
प्रतापगढ़। बाइक पलटने से होमगार्ड घायल हो गया। नगर कोतवाली के संसारपुर निवासी लाल बहादुर पटेल यातायात पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात है। बुधवार को ड्यूटी करने के बाद वह बाइक लेकर घर जा रहा था। भुपियामऊ के पास बाइक लेकर पलट गया। जिससे वह घायल हो गया।

सहयोग से ही अपराध पर लगेगा अंकुश: एसपी
रखहा। दिलीपपुर पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के लिए मंगलवार की रात पुलिस अधीक्षक एस आनंद दिलीपपुर पहुंचे। नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एसपी ने उद्घाटन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग से ही अपराध पर अंकुश लगेगा। आम लोगों को पुलिस के प्रति नजरिया बदलना चाहिए। जनता के सहयोग से हर काम में सफलता मिलेगी। इस दौरान एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र, एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी, सीओ पट्टी जिलाजीत चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


महिला के साथ पड़ोसी ने की छेड़छाड़, देवर को पीटा
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला का आरोप है कि बुधवार को भोर में वह सो रही थी। अचानक गांव का एक युवक पहुंचा और उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया। इस पर उसका देवी भागकर पहुंचा। आरोपी ने उसे पीट दिया। ग्रामीणों को आते देख वह धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed