{"_id":"5d014f20bdec22077268bdab","slug":"156036687015-pratapgarh-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी की जरूरतों पर काम कर रही योगी सरकार : महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी की जरूरतों पर काम कर रही योगी सरकार : महेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आम आदमी की जरूरतों पर काम कर रही योगी सरकार : महेंद्र सिंह
प्रदेश सरकार के मंत्री ने रखी पानी टंकी की आधारशिला
रखहा (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास के साथ ही सबका विश्वास हासिल करके योगी सरकार काम कर रही है। आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह निरंतर प्रयासरत है। वह बुधवार को अपने पैतृक गांव करमाही में पानी टंकी की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे।
बाबा बेलखरनाथधाम ब्लाक के करमाही गांव में मंत्री ने एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से पानी टंकी की आधारशिला रखी। इस मौके पर डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि विकास सिर्फ गांवों में ही नहीं हो रहा है, बल्कि शहरों में मेडिकल कालेज के साथ तकनीकी शिक्षा संस्थानों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इतना काम होगा कि जनता याद रखेगी। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ करने को कहा। इस पानी के टंकी के निर्मित होने से करमाही, वीरमऊ, लालधर पट्टी, दारिमाधव, शीतलागंज सहित एक दर्जन गांव के लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। इस मौके पर एई जलनिगम दयाशंकर गुप्ता, पूर्व प्रधान सुरेश सिंह, रवींद्र बहादुर सिंह, प्रधान रमेश पाल, हीरामणि मिश्र, एलएन सिंह, एसएन सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कवि और साहित्यकारों ने कुंज को किया नमन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कवि और साहित्यकार रामसहाय सिंह कुंज के असामयिक निधन पर बुधवार को कवि और साहित्यकार ने ईश्वरनाथ में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। गीता कुंज सेवा समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। इस मौके पर भानुप्रताप त्रिपाठी मराल, परशुराम उपाध्याय, रामसेवक त्रिपाठी, अवधनारायण शुक्ल, अखिल नारायण सिंह, रविप्रताप सिंह, अनिल सिंह, चंदन सिंह, राजेश मिश्र, प्रमोद प्रियदर्शी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांड़ के हमले से तीन किसान घायल
गड़वारा (ब्यूरो)। आवारा पशुओं के आंतक से गांव के परेशान हैं। इन दिनों तालाब में पानी नहीं होने से प्यास बुझाने के लिए छुट्टा जानवर गांव के अंदर घूम रहे हैं। वह किसानों को अपना निशान बना रहे हैं। क्षेत्र के पूरे गरीबदास गांव में बुधवार को एक सांड़ ने राममनोहर यादव, रामलाल यादव और संतोष शुक्ला को मारकर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है।
17 जून को होगी लिखित परीक्षा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के इंग्लिश मिडियम स्कूलों में तैनाती के लिए 17 जून को शहर के जीआईसी में परीक्षा होगी। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने खंड शिक्षा अधिकारी से 14 जून से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।