फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ा, झुलसाती रही धूप

हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ा, झुलसाती रही धूप

Tue, 11 Jun 2019 08:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ा, झुलसाती रही धूप
चित्र-
विज्ञापन

हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ा, झुलसाती रही धूप
पारा गिरा लेकिन गर्मी से राहत नहीं, एसी-कूलर भी साबित हो रहे बेअसर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भीषण गर्मी और तेज धूप में हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। जरा सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। गर्मी के कहर से लोग बेहाल हैं। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही धूप बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो जा रहा है। दोपहर में लू चलने से लोग परेशान हैं। सोमवार को तापमान में गिरावट आने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। पारा 44.7 से मंगलवार को फिसलकर 41.5 पर आ गया, लेकिन कहीं सुकून नहीं था। गर्मी इस कदर थी कि कूलर भी बेअसर साबित हो रहे थे।
ज्येष्ठ की चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही धूप लोगों पर भारी पड़ रही है। सूर्य की तपिश बढ़ने से हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को लू के थपेड़े दिनभर लोगों के चेहरे झुलसाते रहे। शहर में लोग एसी और कूलर से चिपके रहे। इसके बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीण इलाकों में लोग घरों में कैद रहे। सोमवार को 44.7 पर रहने वाला पारा मंगलवार को फिसलकर 41.5 पर आ गया। मगर इसके बाद भी गर्मी में कोई कमी देखने को नहीं मिली। भीषण गर्मी से सबसे अधिक परेशानी पशु-पक्षियों को झेलनी पड़ रही है। प्यास मिटाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, मगर पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


चित्र-------
ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार को दिन भर चला भंडारे का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार को जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। राहगीरों को शर्बत, चना, पूडी़, सब्जी का प्रसाद वितरित करने के लिए जगह-जगह पंडाल लगाए गए थे। बस, टेंपो, ई-रिक्शा से चलने वाले राहगीरों को लोग रोक-रोककर शर्बत पिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार को जगह-जगह पंडाल लगाकर राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। शहर के निर्मल तिराहे पर आयोजित भंडारे का भाजपा के नगर मंत्री अनिल श्रीवास्तव ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। देरशाम तक बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, पूनम श्रीवास्तव, पंकज कुमार, अशोक कुमार, मनीष सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। तिलक इंटर कालेज के सामने चना और शर्बत का स्टाल लगा था तो भंगवाचुंगी में राहगीरों को रोक-रोककर प्रसाद दिया जा रहा था। ट्रेजरी चौराहा, ठठेरी बाजार, सदरमोड़, चिलबिला हाइवे पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में प्रसाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed