{"_id":"5cffbcd5bdec220770318e8f","slug":"156026388418-pratapgarh-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारद रहे बिजली, कृषि, उद्यान विभाग के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से नदारद रहे बिजली, कृषि, उद्यान विभाग के अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक से नदारद रहे बिजली, कृषि, उद्यान विभाग के अफसर
सिंचाई बंधु की बैठक में सिल्ट सफाई में खेल का उठा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए होने वाली बैठक से मंगलवार को बिजली विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अफसर गायब रहे। इससे अपनी समस्या लेकर आने वाले किसानों को मायूस होना पड़ा। इधर सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सिल्ट सफाई में हुए खेल के मामले की गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराने को कहा है।
जिले के किसानों की समस्याओं के निराकरण लिए सिंचाई बंधु बैठक मंगलवार को सिंचाई विभाग के डाकबंगले में हुई। बैठक में बिजली विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अफसर गायब रहे। इससे अपनी समस्या लेकर आने वाले किसानों को मायूस होना पड़ा। नहरों की सिल्ट सफाई में व्यापक खेल होने का मामला गरमाया रहा। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग ने डीएम और शासन को भेजे रिपोर्ट में अफसरों ने गुमराह किया है। उन्होंने बताया कि डीएम को भेजे रिपोर्ट में 262.500 किमी रजबहा में सिल्ट की सफाई करके 161.37 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि शासन को भेजे रिपोर्ट में 172.59 किमी रजबहा की सिल्ट की सफाई हुई है। अल्पिकाओं की सफाई में 233.190 किमी सफाई होने की रिपोर्ट भेजी गई है, जबकि शासन को 162.100 किमी की रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है। पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाएगा। बैठक अधिशासी अभियंता जीएस सरोज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
निरीक्षक संघ की अध्यक्ष बनी सीमा गौतम
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बीएसए कार्यालय में उत्तर प्रदेश विद्यालय निरीक्षक संघ के हुए चुनाव में नगर की खंड शिक्षा अधिकारी सीमा गौतम को अध्यक्ष, मो. रिजवान मंत्री, रतनलाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सुधीर कुमार सिंह, विमलेश कुमार त्रिपाठी, गौतम प्रसाद, संतोष कुमार तिवारी, आशीष कुमार पांडेय को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
राकेश सरोज को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी राकेश सरोज को डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ वेतन निर्धारण में हुई त्रुटियों की जांच लखनऊ की टीम से कराने के लिए पत्र लिखा है। तत्कालीन डीएम शंभु कुमार ने राकेश सरोज और संजय यादव को निलंबित कर दिया था। मगर जांच चल ही रही थी, कि उन्हें बहाल कर दिया था।
सीएमओ सूचना आयोग में तलब
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राज्य सूचना आयोग ने मद्रासी दवाखाना के प्रकरण में सीएमओ को तलब किया गया है। अम्मा साहब ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आनंद मोहन ओझा का आरोप है कि वर्ष 2011 में तत्कालीन सीएमओ ने अवैध रूप से चलने वाले दवाखाने को बंद कराने के साथ ही नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मगर कुछ दिन बाद दवाखाना फिर शुरू हो गया। राज्य सूचना आयोग ने 19 जून को तलब करके सूचना मांगी है।