फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब लदा ट्रक

पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब लदा ट्रक

Sun, 09 Jun 2019 11:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब लदा ट्रक
फोटो-
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब लदा ट्रक
328 पेटी शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार,18 लाख बताई जा रही कीमत
पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने बसौली गांव में अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा। ट्रक में भूसी के नीचे अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। हरियाणा निर्मित यह शराब तस्करी कर पट्टी इलाके में खपाने के लिए लाई गई थी। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अवैध शराब की बड़ी खेप बसौली गांव में उतरने वाली है। इस पर पुलिस शनिवार रात डेढ़ बजे बसौली गांव पहुंच गई। गांव के पास खड़े ट्रक की तलाश ली गई तो भूसी में 328 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस बरामद ट्रक व एक बाइक को कोतवाली उठा लाई। मौके से पकड़े गए रामयश वर्मा पुत्र वीपत राम निवासी बसौली व राममिलन वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा निवासी नांदी कोतवाली पट्टी को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन अन्य भागने में कामयाब रहे। क्षेत्राधिकारी पट्टी जिलाजीत चौधरी ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत 18 लाख है।
विज्ञापन

फोटो-
डा. सिंकदरलाल को मिला साहित्य सम्मेलन शताब्दी सम्मान
पट्टी(ब्यूरो)। राजकीय महिला महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सिंकदरलाल को बिहार के पटना में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन में साहित्य सम्मेलन शताब्दी सम्मान से नवाजा गया। इस समारोह का आयोजन कदमकुंआ पटना में किया गया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व संस्था अध्यक्ष डा. अनिल सुलभ द्वारा किया गया था। डा. सिंकदर लाल को अब तक मिलने वाला यह 31वां सम्मान है। उनके साहित्य के क्षेत्र में अप्रितम योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है। उनकी अब तक छह पुस्तकें व साठ शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनके इस सम्मान से गदगद महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनय कुमार सिंह, प्रोफेसर रामजी राय, डा. राजेंद्र प्रसाद यादव, डा. अशोक दयाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली विवाद में महिला से मारपीट, अभद्रता पर तहरीर
पट्टी (ब्यूरो)। कस्बे में सिलाई सेंटर चलाने वाली विवाहिता को दोपहर में एक युवक ने मामूली कहासुनी पर मारपीट व अभद्रता की और उसके कमरे में ताला लगाने का प्रयास किया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। मामले में पीड़िता संजू मिश्र पत्नी विजय मिश्र ने कादीपुर सुल्तानपुर निवासी युवक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
फोटो-
वाहन मालिक पर धारदार हथियार से हमला कर लूट
पट्टी (ब्यूरो)। नगर से सटे कुंदनपुर गांव में ट्रेलर पर सो रहे मालिक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर नगदी व सोने की चेन की लूट ली। शोरशराबे पर भाई की नींद टूटी तो उसने खून से लथपथ भाई को बोलेरो से सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। कुंदनपुर गांव निवासी रामप्रयास वर्मा मुंबई में ट्रेलर चलाते हैं। तीन दिन पहले वह घर आए। घर के पास ही वह अपनी गाड़ी खड़ी कर उसी में सो रहे थे। रात मेें ढाई बजे के करीब हथियारबंद बदमाश उन पर हमला कर वाहन में रखी नगदी व गले मे पड़ी सोने की चेन लूट ले गए।
फोटो-
अलीगढ़ में मासूम हत्या के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च
पट्टी(ब्यूरो)। हनुमान रामलीला समित के बैनर तले अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम टिवंकल की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार की देर रात कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान रायपुर रोड से ब्लाक सभागार तक लोगों ने नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मासूम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही इस जघन्य अपराध के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जुग्गी लाल, राम चरित्र वर्मा, शिव प्रसाद सिंह, राहुल वर्मा, सभासद सिराज अहमद, पन्ना लाल जायसवाल, अतुल खंडेलवाल समेत तमाम व्यापारी व नागरिक शामिल रहे।

मवेशी से टकराई बाइक, दंपति समेत तीन घायल
पट्टी (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव सुरेश सिंह, उनकी पत्नी शीला व पुत्र आशीष बाइक मवेशी से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेश सिंह अपने परिवार समेत रिश्तेदारी गए थे। पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर ताला मोड़ के पास बीते शनिवार की रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed