फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एसडीएम ने कोटेदार को लगाई फटकार, जांच के निर्देश

एसडीएम ने कोटेदार को लगाई फटकार, जांच के निर्देश

Sun, 09 Jun 2019 11:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने कोटेदार को लगाई फटकार, जांच के निर्देश
एसडीएम ने कोटेदार को लगाई फटकार, जांच के निर्देश
विज्ञापन

लालगंज। पूरनपुर खास गांव के कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की जांच करने के लिए रविवार को एसडीएम लालगंज गांव पहुंचे। ग्रामीणों का रोष देख एसडीएम ने कोटेदार को जमकर फटकार लगाई। फाइल तलब कर पूत निरीक्षक को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
सप्ताहभर पहले पूरनपुर गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कोटेदार राशन वितरण में अनियिमतता कर रहा है। समय से राशन वितरण न करने के साथ घटतौली भी की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेकर एसडीएम लालगंज पूरनपुर गांव पहुंचे। जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक-एक कर कोटेदार के खिलाफ शिकायत शुरू कर दी। इस पर एसडीएम लालगंज ने कोटेदार को जमकर फटकार लगाई। राशन वितरण से संबंधित फाइलों को तलब कर ली। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को टीम गठित कर एक हप्ते के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन में पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 297 अपात्र लोगों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा जा चुका है, जिसमें से 94 लोगों से वसूली अब तक की गई है। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि अब तक जिन लोगों से पैसे की वसूली नहीं हुई है, उनसे एक सप्ताह के भीतर करें। उन्होंने कहा कि जिन खंड विकास अधिकारी, सेक्टर प्रभारी, ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा शिथिलता बरती जाती है, उनके वेतन से इसकी वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि सिंचाई, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा डीएम मार्कण्डेय शाही ने प्रधानमंी आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, भूगर्भ जल संचय, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, पौधारोपण की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपदानोत्सव में नशामुक्ति का लिया संकल्प
प्रतापगढ़। रविवार को सुगतानंद बुद्ध विहार चिलबिला में दीपदानोत्सव कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राकेश कन्नौजिया ने कहा कि नशा व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, परिवार व समाज सब पर विकृत असर पड़ता है। नशा मुक्ति व्यक्तियों के हृदय की निर्मलता, मन के नियंत्रण व सकारात्मक सोच से है । इस अवसर पर डा. दयाराम मौर्य, हरीश्याम मौर्य एडवोकेट ,सालिकराम मौर्य एडवोकेट, राजेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, सुशील कुमार, अभिषेक पटेल, अशोक प्रताप मौर्य, राजेश मौर्य, शैलेंद्र प्रताप मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed