फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लापरवाही से बदहाल है तहसील क्षेत्र के सैकड़ों ब्राडबैंड

लापरवाही से बदहाल है तहसील क्षेत्र के सैकड़ों ब्राडबैंड

Sun, 09 Jun 2019 11:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही से बदहाल है तहसील क्षेत्र के सैकड़ों ब्राडबैंड
लापरवाही से बदहाल है तहसील क्षेत्र के सैकड़ों ब्रॉडबैंड
विज्ञापन

माह भर से बीएसएनसल की इंटरनेट सेवा को तरस रहे उपभोक्ता
विभाग को लाखों का नुकसान, शिकायत पर बेपरवाह बने अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की इंटरनेट ब्राडबैंड सेवा लापरवाही के चलते महीने भर से बदहाल है। अफसरों के बेपरवाह बन जाने से विभाग को प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। शिकायतों की अनदेखी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामूली सी खराबी दूर नहीं होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप उठा है।
लालगंज तहसील क्षेत्र के रामपुर बावली, सांगीपुर, उदयपुर, रानीगंज कैथौला, घुइसरनाथ धाम, अठेहा आदि प्रमुख बाजारों में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ब्राडबैंड के सैकड़ों उपभोक्ता हैं। लेकिन लापरवाही के चलते महीने भर से इंटरनेट सेवा बदहाल हो चली है। इससे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विभाग को प्रतिदिन लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ब्राडबैंड सेवा बदहाल होने से लोगों को व्यापार भी चौपट हो रहा है। इसको लेकर महीने भर से सैकड़ों बार उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बेपरवाह अफसरों के चलते मामूली सी खराबी दूर नहीं हो सकी। खराबी दूर होना तो अलग बात है अभी तक उपखंड के आला अफसर अभी तक जिले से टेक्निकल की टीम तक नहीं बुला सके। कभी टीम के पास समय नहीं है तो कभी उसके यहां पहुंचने का साधन उपलब्ध नहीं हो पाया। जिससे लोगों को महीने भर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या हल नहीं होने सेे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

वर्जन--
महीने भर से ब्राडबैंड खराब होना बड़ी लापरवाही है। समस्या को तत्काल ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा, साथ ही महीने भर खराबी ठीक क्यों नहीं हुई इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके सिंह, टीडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed