फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मुम्बई कमाने गए मानधाता के युवक की संदिग्ध दशा में मौत

मुम्बई कमाने गए मानधाता के युवक की संदिग्ध दशा में मौत

Sun, 09 Jun 2019 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
मुम्बई कमाने गए मानधाता के युवक की संदिग्ध दशा में मौत
फोटो---------
विज्ञापन

मुंबई कमाने गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत
परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विश्वनाथगंज। मुंबई कमाने गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। जानकारी घर पर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए। घरवाले हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं।
मानधाता थाना क्षेत्र के डडहा निवासी ओमप्रकाश (28) पुत्र दिरसू सरोज रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गया था। शनिवार को संदिग्ध दशा में उसका खून से लथपथ शव सड़क पर मिला। मुंबई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मुंबई में रहने वाले ओमप्रकाश के भाई मनीष को हुई तो उसने परिजनों को खबर दी। इससे घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। ओमप्रकाश जिसके साथ काम करता था वह भी साथ ही में था। मगर उसके मौत की खबर किसी को नहीं दी। पत्नी और बच्चे रो-रो कर परेशान हैं। पत्नी रेखा ने बताया कि 15 जून को ओमप्रकाश के मामा की बेटी की शादी है। उसने शादी में शामिल होने के लिए 13 जून को घर आने को कहा था। उसने ओमप्रकाश की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महाविद्यालयों की लापरवाही से नहीं पास हुए परीक्षार्थी
लिखित परीक्षा के बाद नहीं कराया गया था प्रैक्टिकल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल न कराने से स्नातक के तमाम छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम अधर में लटक गया है। जिन कालेजों ने प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा नहीं कराई थी। विश्वविद्यालय ने उन कालेजों का परीक्षा परिणाम नहीं जारी किया। महाविद्यालयों की लापरवाही से छात्र-छात्राओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज ने स्नातक की परीक्षा मार्च माह में कराई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय ने समय से प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि घोषित कर दी, लेकिन कुछ कालेजों ने प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा कराना उचित नहीं समझा। स्नातक कक्षाओं का नया सत्र जुलाई माह से शुरु हो जाएगा, लेकिन लापरवाह कालेज अभी तक छात्र-छात्राओं का प्रैक्टिकल नहीं करा पाए हैं। वहीं विश्वविद्यालय ने अधिकांश कालेजों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है, लेकिन कुछ कालेजों के परीक्षा परिणाम जारी न होने के कारण छात्र-छात्राएं परेशान हैं। उन्होंने महाविद्यालय के प्रति नाराजगी जताई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ विनीता यादव ने बताया कि परीक्षा समिति ने निर्णय लिया है कि जिन कालेजों ने प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा नहीं कराई है, वह 15 जून तक परीक्षा संपन्न कराकर प्राप्तांक आनलाइन सबमिट करें।

नशीला पदार्थ खिलाकर जहर खुरानों ने लूटा
प्रतापगढ़। जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवक को लूट लिया। बेहोशी हालत में वह रोडवेज बस स्टैँड पर मिला। परिचालक की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तमाम प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed