फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मरदसे में आने वाली रकम को लेकर विवाद, पहुंची पुलिस

मरदसे में आने वाली रकम को लेकर विवाद, पहुंची पुलिस

Sun, 09 Jun 2019 07:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
मरदसे में आने वाली रकम को लेकर विवाद, पहुंची पुलिस
फोटो- 24, 25
विज्ञापन

मरदसे में आने वाली रकम को लेकर विवाद, पहुंची पुलिस
खजांची पर अविश्वास, 14 को नए खजांची के चयन का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। मदरसे में पैसे के हिसाब किताब को लेकर कुछ लोगों से खजांची का विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों की बात सुनी और दान पेटी खुलवाई गई। बाद में मदरसे के सदस्यों के कहने पर 14 जून को नए खजांची के चयन की घोषणा की गई।
बाघराय क्षेत्र के कमासिंन बाजार में लोगों के सहयोग से गौशिया तालीमुल कुरान के नाम से एक मदरसा खुला है। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को दीनी शिक्षा दी जाती है। प्रबंधक हाजी कमरुद्दीन ने मदरसा के दान पेटी की जिम्मेदारी मुस्तफा को सौंपी थी। रविवार को कुछ सदस्यों ने मुस्तफा से दानपेटी का हिसाब पूछा। कहा गया कि छह महीने से दानपेटी का हिसाब किताब नहीं हो पाया है। इस पर मुस्तफा ने कहा हिसाब अभी नहीं होगा। इस पर मदरसे के सदस्य कादिर मुस्तफा, जहरीला कासिम, अख्तर, सजाउद्दीन आदि सदस्यों ने खजांची मुस्तफा का से बहस करनी शुरू कर दी। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। हाथापाई होती देखकर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। इस पर पुलिस मदरसे में पहुंची और सभी को शांत कराया। लोगों के गुस्से को देखते हुए प्रवंधक हाजी कमरुद्दीन से दानपेटी का ताला तोड़वाया गया और सदस्यों की मौजूदगी में रुपयों की गिनती कराई गई। इस दौरान पेटी से 77 80 रुपए निकले। तय किया गया कि यह रुपये नए खजांची के चयन तक मदरसे के सदस्य मो. कासिम के पास जमा रहेगी। प्रबंधक हाजी कमरुद्दीन ने बताया की पुराने खजांची को आज से हटा दिया गया है।14 जून को नए खजांची का चुनाव होगा।
विज्ञापन



फोटो- 6
भागवत कथा के लिए निकाली गई कलशयात्रा में उमड़े लोग
कुंडा(ब्यूरो)। भागवत के कथा के लिए कलशयात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कई गांवों से घूमते हुए कलशयात्रा कथा स्थल पर पहुंची। इसके बाद बेदी पूजन कराया गया। देर शाम कथा की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास क्षेत्र बिहार के लच्छीपुर देवरपट्टी में भागवत कथा के पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कलश यात्रा लच्छीपुर गांव से निकल कर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने भागवत भगवान की जय का नारा लगाते रहे। लोगेां ने घण्टा, घडिय़ाल और शंख बजाकर पूरे गांव को भक्तिमय कर दिया। भागवत कथा के मुख्य आचार्य त्यागी जी महाराज आज ने रविवार से संगीतमय कथा का प्रारम्भ किया। मुख्य यजमान विद्यानंद मिश्रा और धर्मा देवी ने पोथी पूजन कराया गया। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और मंगल गीत गाया। इस दौरान श्रीराम मिश्र, राम सुमेर मिश्र, रामराज मिश्र, परमानंद मिश्र, मनोज, दिलीप, अनुपम, अनिल, अनुज, अर्पित आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आईटीआई से मांगी सूचना तो जवाब में भेज दिए सादे कागज
आवेदनकर्ता ने मुख्य सूचना आयुक्त को भेजी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कानून का मजाक उड़ाना कोई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछे। कमियों को छिपाने के लिए वह तरह-तरह की हथकंडे अपनाते हैं। इसके चलते आम आदमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला देख लोग भौकच रह गए हैं। आरटीआई के तहत मांगी सूचना के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी ने आवेदनकर्ता को तीन सादे पन्ने भेज दिए। इसकी शिकायत आवेदनकर्ता ने मुय सूचना आयुक्त को पत्र भेजकर की है।
बाबागंज विकास खंड के किधौंली गांव निवासी दीनानाथ शुक्ल ने 6 जुलाई 2018 को अपने गांव में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित सूचना मांगी थी। काफी समय से इसमें टाल मटोल किया जाता रहा। बाद में ग्राम विकास अधिकारी ने उसे डाक से एक लिफाफा भेजा। इस लिफाफे में सूचना के नाम पर तीन सादे पन्ने डाले गए थे। अधिकारी कर्मचारियों की यह हालत देख उसने इसकी शिकायत मुख्य सूचना आयुक्त को भेजी है।


कौमी एकता मुशायरा व कवि सम्मेलन 12 को
कुंडा(ब्यूरो)। क्षेत्र के मऊदारा श्रद्धा का पुरवा गांव में सैयद पाक रोजे बाबा के उपलक्ष्य में कौमी एकता मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 12 जून को किया गया है। 13 जून को कव्वाली का आयेाजन होगा। यह जानकारी आयोजक हजरत साहब ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed