फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सार्वजनिक संपत्तियों में नहीं खुलेगा अस्थायी चुनाव कार्यालय

सार्वजनिक संपत्तियों में नहीं खुलेगा अस्थायी चुनाव कार्यालय

Mon, 01 Apr 2019 10:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक संपत्तियों में नहीं खुलेगा अस्थायी चुनाव कार्यालय
सार्वजनिक संपत्तियों में नहीं खुलेगा अस्थायी चुनाव कार्यालय
विज्ञापन

कोई नेता धार्मिक स्थल को प्रचार का नहीं बना पाएंगे माध्यम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएम मार्कण्डेय शाही ने कहा है कि कोई भी प्रत्याशी सार्वजनिक संपत्तियों का अतिक्रमण करके अस्थायी चुनाव कार्यालय नहीं खोलेगा। साथ ही प्रत्याशी प्रचार-प्रसार के लिए धार्मिक स्थल का प्रयोग भी नहीं कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई भी कार्यालय किसी भी शिक्षण संस्थान, हास्पिटल के निकट खोला जाता है, तो यह आचार संहिता के उल्लंघन की परिधि में आएगा और कानूनी कार्रवाई होगी।
सोमवार को कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव शांति और निष्पक्ष कराना लक्ष्य है। अगर कोई व्यक्ति या पार्टी व्यवधान उत्पन्न करती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शत-प्रतिशत मतदान के लिए पत्रकारों को शपथ दिलाते हुए चुनाव में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में कोई कार्यालय नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक सभाओं के लिए स्कूल, कालेज ग्राउंड का प्रयोग अनुमति के बाद ही हो सकेगा। इसके लिए आरओ से अनुमति लेना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर अनुमति दी जाएगी। स्कूल, कालेज ग्राउंड के आवंटन में किसी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उपजिलाधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सार्वजनिक स्थल, सार्वजनिक संपत्तियों के स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, राजकीय औषधालय, विद्यालय, पोस्ट आफिस, बस स्टैंड, ब्रिज, रेलवे फ्लाईओवर, रोडवेज, राजकीय बस, पोल, नगर पालिका, स्थानीय निकाय के भवन आदि पर राजनैतिक विज्ञापन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त उक्त भवनों पर किसी भी प्रकार की वाल पेंटिंग, पोस्टर/पेपर चिपकाना सख्त मना है।
विज्ञापन

जीजीआईसी में बालिकाओं को दिलाई शपथ
बेलखरनाथधाम में बालिकाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से की मतदान करने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/रखहा। प्रतापगढ़ ने भरी उड़ान, 6 मई एवं 12 मई को शत-प्रतिशत करें मतदान। इस स्लोगन के साथ सोमवार को जीजीआईसी की बालिकाओं ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। मतदाताओं को जागरुक कर रही थीं। प्रिंसिपल गरिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्राओं नें रैली निकाली और मतदाता जागरूकता की शपथ ली। इस मौके पर मो. अनीस ने कहा कि अगर हमको देश और संविधान और अपने आप से प्यार है तो हम मतदान करने जरूर जाएं। प्रिंसिपल गरिमा श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सबकी भागीदारी अति महत्वपूर्ण है, हर वोट की कीमत ह,ै इसलिए सबका वोट देना आवश्यक है। इस मौके पर बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहीं। बेलखरनाथधाम स्थित प्राथमिकविद्यालय पिपरी खालसा के बच्चों ने चुनावी पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाता जागरूकता अभियान को गति दी। विद्यालय की छात्राओं ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रीतीमाली, श्वेता सरोज, शिखा मिश्रा को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीती मिश्रा ने सभी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सुभाष मिश्र, फरहान अहमद, मीरा देवी, शमशुन्निशां, पंकज पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed