{"_id":"5c854ec2bdec223c992746ec","slug":"151552240322-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन ली खूब भाषा सरकारी, अब आई बारी हमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन ली खूब भाषा सरकारी, अब आई बारी हमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
सुन ली खूब भाषा सरकारी, अब आई बारी हमारी
आदर्श आचार संहिता लगते ही एक्शन में आया प्रशासन
शहर से लेकर गांव तक उतरवाए जाने लगे होर्डिंग्स
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार को चुनाव आयोग की ओर से आदर्श चुनाव आचार संहिता की घोषणा होते ही राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम आते ही प्रशासनिक तैयारियों का भी सिलसिला तेज हो गया। प्रशासन अचानक से एक्शन में आ गया। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को लेकर पुलिस व प्रशासन दिनभर मंथन करता रहा। शहर से लेकर तहसील स्तर पर होर्डिंग्स हटाने का दौर शुरू हो गया।
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में भी चुनाव की तारीख घोषित होते ही प्रचार अभियान को लेकर रणनीतिक बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है। अफसर जहां चुनाव कराने के लिए तैयारियों में जुट गए। वहीं राजनैतिक दलों से जुड़े लोग पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं में मशगूल दिखे। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही इसका असर भी देखने को मिला। अंबेडकर चौराहे पर अफसरों ने होर्डिंग्स उतरवाना शुरू कर दिया। डीएम-एसपी का आदेश मिलते ही मातहत चौराहों व बाजारों में लगे होर्डिंग्स उतारने के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते शहर में लगे राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स और कटआउट गायब हो गए। रानीगंज तहसील में भी एसडीएम होर्डिंग्स हटाए गए।
चौबीस घंटे निगरानी को बनीं टीमें
चुनाव आयोग के निर्देश पर किया गया गठन
चुनाव आचार संहिता पर नजर रखेगी एक टीम
जिले की सीमा के 8 बैरियरों पर होगी चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में अपराधियों, नेताओं की मनमानी पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में तीन प्रकार की विशेष टीमों का गठन किया है। यह टीमें जिले की सीमाओं पर बने बैरियर पर 24 घंटे चेकिंग करने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
पहली टीम फ्लाइंग स्क्वॉयड की होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक टीम का गठन किया गया है। इसमें एक निरीक्षक के साथ चार सिपाही होंगे। किसी भी अनियमितता की सूचना पर यह टीम छापामारी करेगी। स्टेटिक सर्विलांस की कुल 21 टीमों का गठन किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन टीमें रहेंगी। एक टीम में पांच पुलिसकर्मी होंगे। इन्हें सरकारी वाहन दिया जाएगा। यह लोग मजिस्ट्रेट के साथ रह कर जनसभाओं, उनके लाव लश्कर की रिकार्डिंग करेंगे। तीसरे प्रकार की टीम 24 घंटे जिले की सीमा के बैरियर पर रहेगी। जिले के आसपुर देवसरा, अंतू, नवाबगंज, बाघराय, मानधाता, फतनपुर, लालगंज और रानीगंज थाना क्षेत्रों में जिले की सीमा पर कुल आठ बैरियर बनाए गए हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि टीमों का गठन निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया गया है। टीमों को जरूरी उपकरण कैमरा आदि देने के साथ उनका दायित्व समझा दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जहां भी अवहेलना होगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
2014 लोकसभा के प्रत्याशी व मिले मत
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत
हरिवंश सिंह अपना दल 3,75,789
आसिफ निजामुद्दीन बसपा 207567
प्रमोद पटेल सपा 120107
रत्ना सिंह कांग्रेस 138620
अशोक शुक्ल आप 9983
निर्मला देवी भवसपा 2766
फूलचंद्र शिवसेना 1859
बालकृष्ण जनता दल 2160
राजेंद्र शर्मा रजसपा 1571
रामसेवक बमुपा 4207
शेषनाथ सयूसई 2458
संतोष सिंह तृणमूल कांग्रेस 6309
अजमल खां निर्दल 3342
किरन मिश्रा निर्दल 3002
हरिवंश निर्दल 5618
वर्ष 2009 में प्रमुख प्रत्याशियों को प्राप्त मत
प्रत्याशी दल मत
अक्षय प्रताप सिंह सपा 121252
रत्ना सिंह कांग्रेस 169137
लक्ष्मीनारायण पांडेय भाजपा 45575
शिवाकांत ओझा बसपा 139358
अतीक अहमद अपना दल 108211
इनसेट
इस बार 23.48 लाख मतदाता देंगे वोट
लोकसभा चुनाव में इस बार 23.48 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि सातों विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल 23,48,602 मतदाता हैं। इसमें 12,59,032 पुरुष और 10,89,307 महिला मतदाता हैं। जबकि किन्नरों की संख्या घट गई है। जो अब 298 से 263 पर पहुंच गई है। जनपद में कुल 2616 मतदेय स्थल और 1665 मतदान केंद्र हैं।