{"_id":"5c2786b4bdec223c71481de6","slug":"151546094260-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग करने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग करने वालों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर फायरिंग करने वालों पर कसा शिकंजा
हसन मुल्ला उर्फ छोटा यासिर समेत पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा
प्रधान बंदीरक्षक की हत्या समेत कई सनसनीखेज घटनाओं का खुल सकता है राज
एसटीएफ व जिले की पुलिस तलाश में कर रही छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भुलियापुर में पुलिस पर गोलियां बरसाने वाले बदमाशों पर एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस का मानना है कि हसन मुल्ला नाम का बदमाश खुद को छोटा यासिर समझता है और जिले की कई सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम दिया है। प्रधान बंदीरक्षक की हत्या समेत कई वारदातों का राज उसकी गिरफ्त में आने के बाद खुल जाएगा।
शहर कोतवाली के भुलियापुर में शुक्रवार की रात बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। काफी तलाश के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। ऐसे बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ व जिले की पुलिस लगाई गई है। नगर कोतवाल ने पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में आजाद नगर निवासी हसन मुल्ला, कासिद व भुलियापुर निवासी मेंहदी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। दो अज्ञात बदमाशों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की मानें तो हसन मुल्ला काफी शातिर बदमाश है। वह खुद को छोटा यासिर समझता है। छोटी-छोटी बातों में गोली चलाना उसके लिए मामूली बात है। शहर की कई सनसनीखेज हत्या व लूट के साथ ही फायरिंग जैसी घटनाओं को उसने ही अंजाम दिया है। प्रधान बंदीरक्षक की हत्या में भी उसके शामिल होने के प्रबल आसार हैं। हसन मुल्ला के एक साथी के पकड़े जाने के बाद कई राज पुलिस को पता चला है। अभी तक पुलिस के पास उसकी कोई तस्वीर नहीं थी लेकिन अब स्वॉट टीम व कोतवाली पुलिस के पास उसकी तस्वीर भी आ गई है। जिससे पुलिस उसे आसानी के साथ पकड़ सकेगी। नगर कोतवाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश को टीमें काम कर रही हैं।
इनसेट-----
धरी रह गई स्वाट टीम की योजना
पकड़े गए एक बदमाश की मदद से शातिर हसन मुल्ला समेत अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वाट टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया था। उस जाल में बदमाश फंस भी गए थे लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस से बचने के लिए सभी दूर-दराज खड़े हो गए ताकि किसी को शंका न हो। जैसे ही एक कार की रोशनी पुलिस की गिरफ्त में रहे बदमाश पर पड़ी। पहले से अलर्ट बदमाशों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी। जिससे कोतवाली व स्वाट टीम के सिपाही बाल-बाल बच गए। बदमाशों को कवर करने वाले पुलिसकर्मी काफी दूर ही थे। अचानक हुए हमले के बाद सिपाहियों ने दिलेरी का परिचय दिया और बदमाशों के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बदमाश रिहायशी बस्ती से होते हुए भाग निकले। पुलिस उनकी मदद करने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन
इनसेट------
संरक्षण देने वालों पर भी पुलिस करेगी कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्रा ने बताया कि शातिर बदमाशों को संरक्षण देने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। लूटपाट के बाद बदमाश रुपये कहां छिपाते थे और उन लोगों को खाना कौन मुहैया कराता है। इसकी छानबीन गोपनीय तरीके से जुटाई जा रही है।