{"_id":"5af88ce24f1c1bd2408b514b","slug":"151526238434-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 5 जोड़े हुए एक दूजे के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 5 जोड़े हुए एक दूजे के
Updated Mon, 14 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित 5वां सामूहिक विवाह क्षेत्र के जगदीश्वरनाथ धाम में संपन्न हुआ। पांच जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के बीच पूरे रीति-रिवाज से सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। लोकरीति के अनुरूप गहने, गृहस्थी के सामान के साथ उनकी विदाई की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाबू लाल देव सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को बल मिलता है। इसमें समाज को एकजुटता दिखानी चाहिए साथ ही सहयोग भी। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में 21 जोड़ों के विवाह कराने की लक्ष्य है। जिला संरक्षक अभय प्रताप सिंह पप्पन ने सभी जोड़ों के मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद कुमार हरिवंश सिंह, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राकेश सिंह, आदि मौज्ूद रहे।