फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आदेश हवा में, बिना वीडियोग्राफी हो रहा मरम्मत कार्य 18-29-34

आदेश हवा में, बिना वीडियोग्राफी हो रहा मरम्मत कार्य 18-29-34

Sat, 10 Jun 2017 06:55 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
आदेश हवा में, बिना वीडियोग्राफी हो रहा मरम्मत कार्य  18-29-34
प्रतागपढ़। बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने वीडियोग्राफी के बीच कार्य कराने का आदेश दे रखा है, लेकिन कहीं इसका पालन नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। वे बिना वीडियोग्राफी कराए विद्युतीकरण का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में बिजली व्यवस्था का हाल बेहाल है। टूटे पोल व जर्जर तारों के चलते विद्युत आपूर्ति में बाधा आ रही है। इसके सुधार को लेकर विभाग पहल के दावे तो करता है, लेकिन परेशान दूर नहीं हो पा रही है। मरम्मत के नाम पर जमकर गोलमाल किया जा रहा है। यही कारण है कि जिले में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि सत्ता में आने के बाद भाजपा की योगी सरकार ने शहर में 24 व गांवों में 18 घंटे की बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया था, मगर बदहाली के चलते रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इसे संज्ञान में लेकर बिजली विभाग के आलाधिकारियों ने निर्देश दिया कि जर्जर तारों के बदलने सहित बिजली के सभी दुरुस्तीकरण कार्यों की वीडियोग्राफी कराई जाए। तत्काल इसकी रिपोर्ट भेजी जाए, जिससे कि अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कार्यों को पूरे मानक के साथ निर्धारित समय पूर्ण कराएं और हेरफेर न कर सकें। लेकिन लखनऊ से आया यह आदेश बेल्हा के विभागीय जिम्मेदारों के सिर के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा, सदर सहित सभी पांचों तहसीलों में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए दुरुस्तीकरण का कार्य तो जेई और संविदा कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन कैमरे की नजर से दूर। बगैर वीडियोग्राफी के बदले जा रहे जर्जर तारों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को नहीं दी जा रही है। जेई और संविदा कर्मचारी मनमाने तरीके से मानक के विपरीत दुरुस्तीकरण का कार्य कर रहे हैं। इस बारे में एक्सईएन ओपी मिश्रा का कहना है कि बिजली के मरम्मतीकरण के कार्यों की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया गया है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


वितरण मंडल एवं जिला कमेटी का सम्मेलन 14 जून को
प्रतापगढ़। उप्र बिजली कर्मचारी संघ वितरण मंडल एवं जिला कमेटी का सम्मेलन 14 जून को सुबह 11 बजे शहर के प्लाजा पैलेस में आयोजित किया गया है। सम्मेलन का उद्घाटन उप्र बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेशीय मुख्य महामंत्री सदरुद्दीन राना करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप प्रदेशीय उप महामंत्री जवाहरलाल विश्वकर्मा होंगे। अध्यक्षता मजदूर नेता हेमंत नन्दन ओझा करेंगे। विशिष्ट अतिथि शुभ चन्द्र झा, मुख्य अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण जोन, अधीक्षण अभियंता बीके चौधरी, राजीव कुमार अधीक्षण अभियंता विद्युत पारेषण मंडल इलाहाबाद हैं।


आदेश हवा में, बिना वीडियोग्राफी हो रहा मरम्मत कार्य
जर्जर तार बदलने के नाम पर जेई और संविदा कर्मचारी करते हैं गोलमाल
विभाग ने शिकंजा कसने के लिए वीडियोग्राफी करने का दिया था आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed