फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   15 wards to be built in Nagar Panchayat Hiraganj

प्रतापगढ़ : नगर पंचायत हीरागंज में बनेंगे 15 वार्ड किया जा रहा परिसीमन, बन सकते हैं 15 वार्ड

Sun, 31 Jul 2022 11:56 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 11:56 PM IST
सार

नगर पंचायत हीरागंज का परिसीमन शुरू हो गया है। कुंडा नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रवींद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल संदीप मौर्य, अरुण प्रकाश के साथ वार्डों का विभाजन कर रहे हैं। नगर पंचायत की आबादी 23 हजार से अधिक होने के कारण इसमें 15 वार्ड बनेंगे। ऐंधा गांव में सात वार्ड तैयार हो रहे हैं।

विज्ञापन
15 wards to be built in Nagar Panchayat Hiraganj
नगर पंचायत हीरागंज के वार्डों का परिसीमन करते वरिष्ठ लिपिक व लेखपाल। - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

नवसृजित नगर पंचायत हीरागंज में पंद्रह वार्ड बनाए जाएंगे। आबादी के हिसाब से नगर पंचायत में शामिल गांवों का विभाजन किया जा रहा है। फौरी तौर पर नगर पंचायत का कार्यालय ऐंधा पंचायत भवन को बनाया गया है।

विज्ञापन



नगर पंचायत हीरागंज का परिसीमन शुरू हो गया है। कुंडा नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रवींद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल संदीप मौर्य, अरुण प्रकाश के साथ वार्डों का विभाजन कर रहे हैं। नगर पंचायत की आबादी 23 हजार से अधिक होने के कारण इसमें 15 वार्ड बनेंगे। ऐंधा गांव में सात वार्ड तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा जगापुर, बहोरिकपुर, बलीपुर, फतूहाबाद, वजीरपुर, काजीपुर गुलाम जाफर, गोगहर गांव नगर पंचायत में शामिल हो जाएंगे। नगर पंचायत में लगभग 15 हजार वोटर होंगे। हालांकि अभी वोटरों की लिस्ट तैयार नहीं हो पाई है। ग्राम सभाओं की सूची के अनुसार इसका आंकड़े निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानिकपुर से ज्यादा होंगे वार्ड
मानिकपुर नगर पंचायत काफी पुरानी है। इसका विस्तार कर दिया गया है। इससे बाद अब इसके वार्डों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक इसके वार्डों की संख्या 12 ही थी। उधर, नगर पंचायत हीरागंज में शुरुआत में ही 15 वार्ड बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed