फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   15 more corona positive including PAC jawan posted at CM residence

पीएसी, सीआरपीएफ और कंधई थाना के दरोगा समेत 15 और लोग मिले कोरोना पाजिटिव

Thu, 23 Jul 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
15 more corona positive including PAC jawan posted at CM residence
डेरवा में कोरोना पीड़ित मिलने के बाद जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : PRATAPGARH
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास की सुरक्षा में लगे पीएसी के जवान समेत जिले के 15 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो स्वास्थ्यकर्मी, सीआरपीएफ का एक जवान और कंधई थाने का दरोगा भी शामिल है।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 218 हो गई है। पीएसी का जवान दो दिन पहले ही घर से लखनऊ गया था। वहां पर उसकी जांच हुई थी। वहीं शहर के पल्टन बाजार और सदर बाजार में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

सांगीपुर निवासी तीस वर्षीय पीएसी के जवान की लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में ड्यूटी लगी है। बीमार होने के कारण वह घर चला आया था। दो दिन पहले वह लखनऊ गया था। जहां उसकी कोरोना की जांच हुई। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उधर, रानीगंज के बासी आधारपुर का निवासी सीआरपीएफ का जवान इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। कुछ दिनों से उसकी तबियत ख्रराब थी। उसने भी कोरोना की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कंधई थाने का एक दरोगा भी संकमित मिला है। इधर, शहर में सदर बाजार मीरा प्रिंटिंग प्रेस के करीब रहने वाले एक युवक और पल्टन बाजार के एक शख्स की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जेठवारा थाना के डेरवा बाजार की रहने वाली 30 वर्षीय युवती लक्ष्मणपुर सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात है। बीते चार दिनों पहले बीमार हो गई। एएनएम के साथ सुपरवाइजर का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा था। मंगलवार को दोनों संक्रमित निकले। जलेशरगंज में चचेरे भाई-बहन के साथ कटरामेदनीगंज का एक 30 वर्षीय युवक और कटराइंद्रकुंवर की एक 16 वर्षीय किशोरी भी कोरोना संक्रमित हो गई है। चिलबिला की एक 46 वर्षीय महिला, उसी के परिवार का 30 वर्षीय युवक, लक्ष्मणपुर ब्लाक के गहरी प्रधान और पट्टी के भाटीकला के एक 40 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें से एएनएम घर में ही क्वारंटीन हो गई है।

डेरवा बाजार में तीस लोगों का लिया सैंपल
बाजार में रहने वाली एएनएम के कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी होते ही सीएचसी बाघराय व पीएचसी डेरवा की टीम ने उसके घर पहुंचकर ढाई सौ मीटर के इलाके को सील कर दिया। इस दौरान परिजनों समेत आसपास के तीस लोगों का सैंपल लिया गया। बताया जा रहा है कि एएनएम की 16 जुलाई को कोरोना की सैंपलिंग हुई थी।

डेरवा में संदिग्ध का सेम्पल लेेेेते स्वास्थ्यकर्मी।

डेरवा में संदिग्ध का सेम्पल लेेेेते स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed