{"_id":"5936bb6c4f1c1b25638b45aa","slug":"14967591631919-36-08-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तसहील दिवस में वकीलों के हंगामे से मची अफरा तफरी 19-36-08","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तसहील दिवस में वकीलों के हंगामे से मची अफरा तफरी 19-36-08
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 28
तसहील दिवस पर वकीलों ने किया हंगामा, अफरातफरी
अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपियाें की गिरफ्तारी न होने पर भड़का आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज।
तहसील बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष धनन्जय मिश्रा हत्यकांड में डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी खुलासा न होने पर वकीलाें ने तहसील दिवस पर जमकर हंगामा काटा। तहसील दिवस शुरू होते ही वकीलाें का हुजूम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ सभागार में पहुंचा और मौजूद अफसरों को बाहर जाने की मांग पर अड़ गया। हंगामा व नारेबाजी पर उतारू वकीलों को कहना था कि प्रशासन की लापरवाही और पुलिस के ढुलमुल रवैया से धनन्जय हत्याकांड की साजिश रचने वाले आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। अफसराें ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे तहसील दिवस ठप करने और इसमें मौजूद अफसराें को सभागार से बाहर भेजने की मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं थे। बाद में एसडीम राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने हस्तक्षेप करते हुए वकीलाें को आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तक उनकी बात मजबूती से पहुंचाई जाएगी। काफी देर मान-मनौवल व समझाने पर वकीलाें सभागार से बाहर जाने को तैयार हुए। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में वकीलों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से मांग की गई है कि शीघ्र धनन्जय हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन तेज करते हुए अफसराें का तहसील से बहिष्कार किया जाएगा। वकीलाें के हंगामे के दौरान अफरा तफरी का माहौल दिखाई दिया। इस मौके पर संदीप सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, टीपी यादव, हरिश्ंाकर द्विवेदी, अजय शुक्ल, विनोद शुक्ल, अनूप पांडेय, संतोष पांडेय, राजेश तिवारी, दिनेश मिश्रा, संतोष सिंह, विनोद मिश्र, दिनेश सिंह, इरफान अली, करुणाशंकर मिश्र, प्रमोद मिश्रा, विपिन शुक्ल, अमरनाथ यादव, शेष तिवारी, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
0000000
पहुंचे 109 फरियादी एक का भी निस्तारण नही
लालगंज (ब्यूरो)। वकीलों के हंगामें से बाधित तहसील दिवस में मंगलवार को कुल 109 फरियादी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, इंडिया मार्का हैंडपंप के रिबोर व पुलिस से संबंधित रहीं। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए मातहतों को कर्रा जरूर किया लेकिन एक भी शिकायतों को निस्तारण अफसर व कर्मचारी मौके पर नहीं कर सके। इससे फरियादी निराश दिखाई दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार, बीडीओ लक्ष्मणपुर आलोक सिंह, सीडीपीओ अनुमप मिश्र आदि मौजूद रहे।