फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आंधी संग बरसात ने ढाया कहर 17-08-22

आंधी संग बरसात ने ढाया कहर 17-08-22

Tue, 06 Jun 2017 07:55 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
आंधी संग बरसात ने ढाया कहर 17-08-22
आधी संग आई बसारत ने बिगाड़ी सूरत
विज्ञापन

गिर गए सैकड़ों पेड़, टूटे बिजली के तार, गुल हो गई बत्ती, उड़े टीनशेड

अमर उजाला ब्यूरो।
प्रतापगढ़।
भोर में आंधी संग बरसात ने शहर की सूरत ही बदल दी। लोगों के घरों के टिनशेड उड़ गए। सैकड़ों पेड़ गिर गए। बिजली के तार टूट गए। ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बिजली व्यवस्था चरमरा उठी। बिजली गुल होने के कारण शहरी पानी के लिए भटकते रहे।
जनपद में मंगलवार को भोर में लगभग चार बजे आंधी के साथ जोरदार बरसात हुई। तेज हवाओं के कारण लोगों के घरों पर लगे टिनशेड व छप्पर उड़ गए। कंधई, रानीगंज, पट्टी, कोहड़ौर, नगर कोतवाली, जेठवारा, अंतू, लालगंज व कुंडा क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ हवा के तेज झोंके में धाराशाई होकर गिर पड़े। पेड़ गिरने के दौरान बिजली के पोल भी टूट गए। बिजली के तार टूट गए। इससे दहिलामऊ, बाबागंज उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। दोपहर तक बिजली व्यवस्था बदहाल रही। बिजली न रहने से शहरियों को पानी के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति न होने के कारण लोगों को हैंडपंप या जनरेटर चलाकर पानी भरना पड़ा। बिजली के टूटे तारों की मरम्मत दोपहर को हो सकी। जिसके बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। तब जाकर शहरियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गांवों में नहीं बहाल हुई आपूर्ति
आंधी पानी के दौरान गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। बिजली के टूटे तार ठीक करने के लिए लाइनमैन खोजने में ग्रामीण परेशान हो उठे। विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदाकर्मी फाल्ट ठीक करने में पसीना बहाते रहे। देर शाम तक गांवों की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से मिली राहत, मौसम सुहावना
मौसम के बदले मिजाज से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को जिले का तापमान 45 डिग्री के पार हो गया था और गर्मी के मारे लोग बेहाल हो थे। हर कोई पसीना पोछता नजर आ रहा था। गर्मी के कारण कूलर, एसी सब फेल हो गए थे। ऐसे में बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम सुहावना हो गया था। धूप निकली, लेकिन बादल और हवा के कारण उसका असर कम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed