{"_id":"5935572b4f1c1b75248b4587","slug":"14966679611422-17-43-06-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो....22 17-43-06","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो....22 17-43-06
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़। लखनऊ से प्रयागघाट को जाने वाली पीआरएल पैसेंजर का इंजन प्रतापगढ़ में फेल हो गया। करीब सवा घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। गर्मी अधिक होने के कारण ट्रेन पर सवार यात्री गर्मी में बेहाल हो उठे। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को प्रयागघाट भेजा गया।
लखनऊ से प्रयागघाट को जाने वाली पीआरएल पैसेंजर ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंची। यहां लोकोपॉयलट व गार्ड को बदला गया और ट्रेन को सिग्नल दिया गया। जैसे ही ट्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया कि इंजन फेल हो गया। ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। इससे लोको पॉयलट से लेकर गार्ड तक परेशान हो गए। इंजन फेल होने के चलते करीब सवा घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। गर्मी अधिक होने के कारण यात्री बिलबिला उठे। वे बारबार गार्ड व ड्राइबर से ट्रेन चालू होने का समय पूछ रहे थे। सवा घंटे बाद दूसरा इंजन लगाया गया और पीआरएल को प्रयागघाट भेजा गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पीआरएल का फेल हुआ इंजन
सवा घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन, गर्मी से बेहाल हो उठे यात्री