फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   साइकिल खड़ी कर सई नदी में कूदा 17-05-03

साइकिल खड़ी कर सई नदी में कूदा 17-05-03

Mon, 05 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
साइकिल खड़ी कर सई नदी में कूदा 17-05-03

विज्ञापन

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के गायघाट रोड पर साइकिल सवार युवक अचानक पुल पर रुक गया। साइकिल किनारे खड़ी कर दी और बिना कुछ सोचे समझे नदी में छलांग लगा दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन करती रही लेकिन वह नहीं मिला।


शहर के गायघाट सई नदी पुल पर सोमवार की सुबह करीब दस बजे गड़वारा की ओर से एक साइकिल सवार आया। उसके पीछे दो साइकिल सवार और थे। पुल पर साइकिल खड़ी करने के बाद वह एक पल कुछ सोचा और दूसरे पल ही नदी में छलांग लगा दिया। पीछे आ रहे लोग साइकिल से कूदकर उसे बचाने के लिए लपके लेकिन तब तक वह कूद चुका था। यह देख राहगीर रुक गए। कुछ लोग मामले की जानकारी डायल 100 को देने के साथ ही पुलिस को दी। फोन करने वाले से डायल 100 की टीम बारबार सवाल पर सवाल करती रही। आसपास के ग्रामीण नदी में कूदे युवक को बाहर निकालने के लिए नदी में उतरे लेकिन पुल के करीब कुंड होने के कारण उनका साहस जवाब दे गया। प्रभारी नगर कोतवाल, सिविल लाइन चौकी प्रभारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बेल्हा देवी के करीब रहने वाले गोताखोरों को बुलाया। शाम तक गोताखोर नदी में कूदे युवक की खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिला। जिसके चलते गोताखोरों ने हाथ खड़ा कर दिया। इस दौरान तमाशबीनों का मजमा लगा रहा। देर शाम तक पुलिस घटनास्थल पर डटी रही।
विज्ञापन



पुल के करीब हैं कई कुंड
गायघाट रोड पर सई नदी पुल के नीचे कई गहरे कुंड हैं। जिसमे 20 से 30 फिट तक गहरा पानी है। साइकिल सवार युवक जिस जगह कूदा था। उसके करीब ही गहरा पानी था। पानी में गिरने के बाद वह एक बार भी बाहर नहीं उतराया। जिसके चलते दूर तक उसकी तलाश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल खड़ी कर सई नदी में कूदा
दस घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों ने भी खड़े किए हाथ
डायल 100 टीम मांगती रह गई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed