{"_id":"5c9a2910bdec221420474855","slug":"141553606928-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी खाली करने के विरोध में उतरे व्यापारी, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी खाली करने के विरोध में उतरे व्यापारी, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी खाली करने के विरोध में उतरे व्यापारी, नारेबाजी
प्रशासन ने आज से मंडी में माल आने पर लगी पाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चुनाव के मद्देनजर महुली मंडी खाली कराने के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि चुनाव 12 मई को है और मंडी अभी से खाली कराई जा रही है। इधर, अधिकारियों ने बुधवार से मंडी में माल आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
चिलबिला स्थित महुली मंडी में छह और 12 मई को होने वाले मतदान की ईवीएम मशीनें रखी जाएंगी। मंडी परिसर में ही 23 मई को मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने व्यापारियों से महुली मंडी खाली करने को कहा है। प्रशासन के इस आदेश के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि चुनाव में अभी काफी वक्त है, इसके बावजूद मंडी खाली कराकर परेशान किया जा रहा है। मंगलवार को महुली गेट पर एकत्रित हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इधर, मंडी के अफसरों ने बुधवार से माल आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि व्यापारियों ने रंजीतपुर चिलबिला में अस्थाई मंडी बना ली है।
जबरन रास्ता बनाने पर रोक लगाने की मांग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रानीगंज के शेखपुर निवासी नंदलाल हलवाई ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के दबंग जबरन उनकी जमीन से सड़क बना रहे हैं। स्थानीय पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
मास्टर स्ट्रोक साबित होगी न्याय योजना
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान को मास्टर स्ट्रोक बताया है, जिसमें गरीबों को 72,000 रुपये वार्षिक देने का फैसला लिया गया है। कहा कि कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना देश से गरीबी मिटाने में कारगर साबित होगी। संसदीय कार्यालय पर हुई बैठक में आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, वीके सिंह, इरफान अली, रोहित शुक्ल, कपिल द्विवेदी, विवेक पांडेय, अशोक सिंह, पिंटू सिंह, बीनू सिंह आदि मौजूद रहे।