फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   होलिया में उड़े ला गुलाल.....

होलिया में उड़े ला गुलाल.....

Wed, 20 Mar 2019 09:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
होलिया में उड़े ला गुलाल.....
होलिया में उड़े रे गुलाल.....
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के संग महिलाओं ने बांटी होली की खुशियां
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के भगवाचुंगी स्थित राजकीय अक्षम विद्यालय के बच्चे उस समय खुशी से झूम उठे जब एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महिलाएं गुझिया, मिठाई, रंग, पिचकारी और टोपी लेकर उनके पास पहुंचीं। दिव्यांग बच्चों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अपनी खुशी का इजहार किया।

भगवाचुंगी स्थित राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाने एलायंस क्लब की महिलाएं उनके पास पहुंचीं। दिव्यांग बच्चों में महिलाओं को अपने बीच पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। एलायंस क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से आश्वस्त बच्चे सुबह से इंतजार कर रहे थे। एलायंस क्लब के संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में पहुुंचीं महिलाओं ने बच्चों के साथ गीत, संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उनका उत्साह दोगुना हो गया। महिला इकाई की अध्यक्ष अर्चना खंडेलवाल ने बच्चों के सिर पर टोपी लगाई और गुलाल लगाते ही बच्चे झूम उठे। होलिया में उड़े ला गुलाल....। आज ब्रज में होली रे रसिया ... गीत पर दिव्यांग बच्चों ने ठुमके भी लगाए। नीरज, अमित, शनी, राजेश के आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एके मिश्रा, ज्योति, सुधा, मिनी, ममता, रश्मि, प्रेरणा, रंजना, रेनू, सरिता, बबिता, शकुंतला, रुचि, रेखा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed