{"_id":"5c85196dbdec2214195aad3e","slug":"141552226669-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प रयाग जैसा दिखेगा प्रतापगढ़ का रेलवे स्टेशन- डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प रयाग जैसा दिखेगा प्रतापगढ़ का रेलवे स्टेशन- डीआरएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
प्रयाग जैसा दिखेगा प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन : डीआरएम
इलेक्ट्रिक इंजन से जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें, वाशिंग लाइन के साथ बढ़ाए जाएंगे दो प्लेटफार्म
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार को निरीक्षण करने आए डीआरएम सतीश कुमार ने कहा कि प्रतापगढ़ का मॉडल रेलवे स्टेशन प्रयाग की तर्ज पर विकसित होगा। डेढ़ साल के अंदर वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी। इसके साथ ही स्टेशन का लुक भी बदला-बदला नजर आएगा। वाशिंग लाइन के साथ दो प्लेटफार्म व कई अतिरिक्त लाइनें बिछाई जाएंगी। इससे जनपद के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
प्रयागराज से लखनऊ जा रहे डीआरएम सतीश कुमार की स्पेशल ट्रेन रविवार को प्रतापगढ़ स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर रुक गई। यह देख रेलवे के अफसरों और कर्मचारियों की सांस फूलने लगी। ट्रेन से उतरते ही वह एक नंबर प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए फुटओवरब्रिज से दो नंबर पर प्लेटफार्म पर पहुंचे। चार और पांच नंबर प्लेटफार्म के कार्य देखे। यहां नक्शा निकालकर अफसरों ने डीआरएम को बताया कि चार और पांच नंबर प्लेटफार्म के साथ दो अतिरिक्त लाइनें बिछाई जाएंगी। फुटओवरब्रिज का दायरा बढ़ाया जाएगा। स्वचालित सीढ़ी बनाई जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। डीआरएम सतीश कुमार ने कहा कि आने वाले डेढ़ वर्ष में दोनों प्लेटफार्म के साथ लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाए। प्लेटफार्मों पर मार्बल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मुख्य द्वार और स्टेशन परिसर में बने गार्डन को तैयार किया जाएगा। स्टेशन पर दो मुख्यद्वार का निर्माण कराया जाएगा। दूसरा पूर्वी सहोदरपुर की ओर होगा।
इनसेट--------
निरीक्षण के दौरान एडीईएन और सीएचआई पर भड़के डीआरएम
जीएम के निरीक्षण से पहले तैयारियों का जायजा लेने आए डीआरएम सतीश कुमार ने स्टेशन पर कार्य की प्रगति धीमी होने और गंदगी देख एडीईएन और सीएचआई को जमकर फटकारा। कहा कि अगर अगले निरीक्षण में सुधार नहीं हुआ तो खैर नहीं। हेल्थ इंस्पेक्टर की भी क्लास लगाई। गौरतलब है कि 29 मार्च को जीएम प्रतापगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इससे इन दिनों स्टेेशन पर तेजी से काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनसेट-------
प्रयाग के एडीईएन और ठेकेदार को मिली डांट
प्रतापगढ़। ट्रैक की गड़बड़ी को लेकर प्रयाग के एडीईएन और ठेकेदार को डांट लगाई। बोले काम ठीक से नहीं हुआ तो अंजाम भुगतोगे। जीएम के आने के पहले स्टेशन की खामियों को दूर कर दिया जाए।