फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रतापगढ़ में पौने दो लाख परिवारों को दिए गैस कनेक्शन

प्रतापगढ़ में पौने दो लाख परिवारों को दिए गैस कनेक्शन

Wed, 27 Feb 2019 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में पौने दो लाख परिवारों को दिए गैस कनेक्शन
प्रतापगढ़ में पौने दो लाख परिवारों को दिए गैस कनेक्शन
विज्ञापन

जाति-मजहब, क्षेत्र नहीं देखा, जो पात्र था उसे मिला लाभ : सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने विकास और योजनाओं का लाभ देने में पूर्व की सरकारों की तरह जाति-मजहब और क्षेत्रवाद नहीं किया। जो पात्र था उसे लाभ मिला। अकेले प्रतापगढ़ में 52451 लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए गए। इतने आवास आजादी के बाद किसी ने नहीं दिए। जिले के एक लाख 80 हजार परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए। एक लाख पंद्रह हजार नौ सौ लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए गए। स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण इलाके में 374174 और शहरी इलाके में 7421 शौचालय बनवाए गए हैं।
इनसेट
हमने खोला अक्षयवट, क्या कर रही थी कांग्रेस
सीएम ने अपने भाषण के दौरान दिव्य कुंभ का भी जिक्र किया। कहा कि अक्षयवट के द्वार साढ़े चार सौ साल बाद दर्शन के लिए हमने खोले। इतने वर्षों तक कांग्रेस, सपा, बसपा क्या कर रही थीं। कुंभ के आयोजन के लिए सरकारें पहले भी पैसे खर्च करती थीं, लेकिन श्रद्धालु़ओं को इसका लाभ नहीं मिलता था। हमने उतने ही पैसे में भव्य आयोजन कर दिखाया। इस बार 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कुंभ में आए। पहले की सरकारों में थाने जन्माष्टी तक नहीं मनाने दी जाती थी।
विज्ञापन

इनसेट
मंत्री मोती सिंह ने मंच पर छूए सीएम के पैर
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह सीएम के पहुंचने के बाद गुलाब देकर उनका स्वागत किया। उनके पैर छूए। उन्होंने कहा कि सीएम ने मेडिकल कालेज की सौगात देकर जनपद को धन्य किया है। ऐसा विकास पहले न हुआ न कोई कर सकेगा। गोरक्ष पीठाधीश्वर से मैं प्रतापगढ़ के विकास का आशीर्वाद मांगाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जब मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा, मोती सिंह मेरे चाचा
मंत्री मोती सिंह के स्वागत भाषण के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन बोलेने के लिए आए तो उन्होंने कहा कि मोती सिंह मेरे चाचा है। इस पर सीएम योगी भी मुस्कराने लगे। उन्होंने कहा कि जब मेडिकल कालेज की बात आई तो सीएम ने कहा कि प्रतापगढ़ को पहले स्वीकृत करो। 2021 तक प्रतापगढ़ में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
इनसेट
लगते रहे मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे, फोटो लेने की होड़
सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण शुरू करते ही पंडाल में बैठे लोग उत्साहित हो गए। उनके भाषण के दौरान तालियां बजीं तो बीच-बीच में उत्साही भीड़ मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाती रही। पंडाल में बैठे लोग अपने मोबाइल में सीएम की फोटो कैद करने में लगे रहे।

इनसेट
सोनेलाल के नाम पर हो मेडिकल कालेज : सांसद
सांसद हरिवंश सिंह ने मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपकर अपना दल के संस्थापक स्व. डा. सोनेलाल पटेल के नाम पर मेडिकल कालेज बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक सोनेलाल पटेल के नाम पर शासन व प्रशासन द्वारा किसी योजना या संस्थान का नामकरण नहीं हुआ है। जनमानस की भावना को देखते हुए प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज का नाम डा. सोनेलाल पटेल के नाम पर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed