फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पूर्व सांसद ने समस्याओं के निराकरण व क्षेत्र के विकास का दिया भरोसा

पूर्व सांसद ने समस्याओं के निराकरण व क्षेत्र के विकास का दिया भरोसा

Fri, 11 May 2018 06:52 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने समस्याओं के निराकरण व क्षेत्र के विकास का दिया भरोसा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने स्थानीय कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को जनसमस्याआें की सुनवाई की। फरियादियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अफसराें से वार्ता भी की। जनसमस्याआें की सुनवाई के दौरान क्षेत्रीय लोगाें ने अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व सांसद से शिकायत की। इस पर उन्होने से शीघ्र ही अफसराें से मिलकर विद्युत कटौती की समस्या खत्म करने का आश्वासन दिया। श्री तिवारी ने टाउन एरिया के सभासदाें व इलाकाई प्रधानों के साथ बैठक कर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाआें पर चर्चा की। इसी क्रम में पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने सांगीपुर के पूरे नारायनदास में आयोजित जनसभा में कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं होगी। आम जनता से जुड़ी हर योजनाओं को यहां लाकर क्षेत्र को माडल विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने का संकल्प हर हाल में पूरा कराया जाएगा। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सांगीपुर के ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू की बेटी के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, रमाशंकर तिवारी, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, पप्पू तिवारी, शैलेंद्र मिश्र, गीता सिंह, छोटलाल सरोज, लालदेव सिंह, गीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed