{"_id":"5a2d3b084f1c1ba12d8b7bb2","slug":"141512913672-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत कि सिंचाई कर रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला,चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत कि सिंचाई कर रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला,चार पर रिपोर्ट
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी। कोतवाली पट्टी क्षेत्र के रानीपुर गांव में खेत की सिंचाई कर रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं रेड़ीगारापुर गांव में भी जमीन के विवाद में लाठी डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी भारत वर्मा पुत्र ननकू वर्मा 9 दिसंबर की शाम करीब तीन बजे अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी बीच गांव के ही चंद्रभान सरोज, वृजलाल, सुनील व बुधिराम आदि लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ का अंगूठा कट कर गिर गया। सिर पर भी गहरी चोट के चलते वह अचेत हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इलाज के बाद रविवार को तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं क्षेत्र के रेड़ीगारापुर गांव निवासी इंद्रबली पुत्र राम सनेही को जमीन के विवाद में पड़ोसी पन्ना लाल, अशोक, जटाशंकर आदि ने हमला बोलकर उन्हें, जंगबहादुर, देवतादीन, व धनंजय आदि को घायल कर दिया। इधर पन्ना ने तहरीर देकर इंद्रबली, लल्लू, ओम प्रकाश, फतेहबहादुर, शेर बहादुर आदि पर मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।