{"_id":"5eb058028ebc3e903c17e170","slug":"140-people-from-gujarat-sent-home-after-health-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से आए 140 लोग, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजा गया घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से आए 140 लोग, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजा गया घर
Mon, 04 May 2020 11:29 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
.जिला अस्पताल में बाहर से आण् लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को गुजरात से 140 प्रवासी मजदूर प्रतापगढ़ पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी गहराई से जांच की। कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिलने पर उन्हें 21 दिन क्वारंटीन रहने की सलाह देकर घर भेज दिया गया। इधर, मार्डन साइंस इंटर कालेज में क्वारंटीन किए गए 34 लोगों को राशन का किट प्रदान कर उन्हें घर भेज दिया गया।
जिले में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को गुजरात से लखनऊ आई ट्रेन से प्रतापगढ़ के भी 140 मजदूर आए। लखनऊ से रोडवेज की चार बसें उन्हें लेकर प्रतापगढ़ पहुंचीं।
सभी प्रवासी मजदूरों को जयमंगल सिंह प्राथमिक शिक्षक संस्थान में रोका गया, जहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गहराई से सभी की जांच की,। कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर उन्हें घर जाने की अनुमति इस शर्त के साथ दी गई है कि वह अपने घरों में 21 दिन क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन
इधर, शहर के मार्डन साइंस इंटर कालेज में क्वारंटीन किए गए 34 लोगों को दस किग्रा आटा, दस किग्रा चावल, दाल, भूना चना, मसाला और तेल का किट देकर विदा किया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि अब मार्डन साइंस कालेज में कोई भी क्वांरटीन नहीं किया गया है। कालेज परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया है।