फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   14 people who went to Manimahesh Darshan are missing, contact cut off for six days

Pratapgarh News: मणिमहेश दर्शन को गए 14 लोग लापता, छह दिनों से संपर्क कटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
14 people who went to Manimahesh Darshan are missing, contact cut off for six days
हिमाचल में मणिमहेश यात्रा पर गए प्रतापगढ़ पट्टी कस्बे के 14 लोग लापता हो गए हैं। परिजनों को इनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में परेशान परिजनों ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दरअसल, हिमाचल में चम्बा सहित भरमौर में भारी बारिश के बाद क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह से कट चुका है। सड़कें जगह-जगह से टूट गई हैं और दूरसंचार सेवाएं भी ठप हैं। इस कारण मणिमहेश यात्रा ठप पड़ गई है और बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। इनमें प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कस्बे से भी 14 लोग शामिल हैं जो जत्थे में धार्मिक यात्रा पर गए थे। परिजनों की मानें तो छह दिनों से उनका कोई संपर्क नहीं हो सका है। यात्रा पर गए सभी का फोन भी बंद आ रहा है। पट्टी नगर के हरिमोहन जायसवाल ने बताया कि उनकी मां रीता देवी समेत 14 लोग मणिमहेश की यात्रा पर गए थे। इनमें कृष्ण भूषण बरनवाल, राहुल जायसवाल, कृपाशंकर साहू, अरुण कुमार जायसवाल, पवन गुप्ता, राम किशन मौर्या, दिनेश जायसवाल, मुकेश उपाध्याय, पवन कुमार जायसवाल, पूनम यादव, अखिलेश यादव, अमित कुमार, प्रतिमा सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी लोग 20 अगस्त को जौनपुर से ट्रेन से पठानकोट पहुंचे। वहां से निजी वाहन से दर्शन के लिए गए। 22 अगस्त को सभी को बेस कैंप पर पहुंचना था। इसके बाद 24 अगस्त की सुबह सभी लोग दर्शन करके वापस लौट रहे थे। इस दौरान परिजनों से कुछ यात्रियों की बातचीत भी हुई। इसके बाद खबर मिली की मणि महेश जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद से संपर्क करने का लगातार प्रयास हो रहा है लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। परेशान परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही टीवी पर नजरें टिकाए बैठे हैं ताकि मणिमहेश यात्रा और परिजनों के संबंध में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed