{"_id":"5c829dcebdec22146f51417b","slug":"131552063950-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में तल्ख धूप से उमस, बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में तल्ख धूप से उमस, बढ़ा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में तल्ख धूप से उमस, बढ़ा पारा
पश्चिमी बयार ने बादलों को भगाया, 27.4 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम पारा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पश्चिमी हवाओं की रफ्तार से मौसम साफ हो गया है। आसमान में पैठ जमाए बादलों की छुट्टी हो गई है। तल्ख धूप से अब दिन में उमस भी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही। बाजारों में सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सिएस रिकार्ड किया गया। उमस के चलते घरों में पंखे फर्राटे भरते नजर आए।
मार्च महीने की शुरुआत में पुरवा के जोर से आसमान में बादलों की पैठ मजबूत हो गई थी। आसमान में बादलों ने उमड़-घुमड़कर रिमझिम बरसात की। जिससे ठंड में एकाएक इजाफा हो गया था। जगह-जगह ओले भी पड़े थे। इससे ठंड की वापसी हो गई थी। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 20.0 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस आ गया था। 5 मार्च के बाद वातावरण में पश्चिमी हवाओं ने अपनी पैठ मजबूत की। जिससे आसमान से बादल छट गए और मौसम साफ हो गया। अब बीते बुधवार से पश्चिमी हवाओं के बीच तेज धूप निकल रही है। जिससे तापमान में तेजी से इजाफा हो रही है। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धूप तेज होने से उमस भी बढ़ने लगी है। तल्ख धूप से दिन में ठंड की छुट्टी हो गई है। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। तेज धूप सहन नहीं हो रही थी। शहर के पंजाबी, मार्केट, पल्टन बाजार, स्टेशन रोड, बाबागंज, सदर बाजार, घंटाघर सहित प्रमुख बाजारों में खासी चहल-पहल रही। लोग हल्के कपड़े में भ्रमण करते दिखे। दिन में घरों में पंखे फर्राटे भरते नजर आए। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम साफ हो गया है। धूप तेज होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।