फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लाभार्थियों के घरों में भाजपाई जलाएंगे कमलदीप

लाभार्थियों के घरों में भाजपाई जलाएंगे कमलदीप

Tue, 01 Jan 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
लाभार्थियों के घरों में भाजपाई जलाएंगे कमलदीप
लाभार्थियों के घरों में भाजपाई जलाएंगे कमलदीप
विज्ञापन

24 मंडल पदाधिकारियों संग बनाई जा रही रूपरेखा, तैयार की जा रही लाभार्थियों की सूची
अमर उजाला ब्यरो
प्रतापगढ़। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों के घरों में भाजपा के पदाधिकारी कमलदीप जलाएंगे। इसके लिए जिले के लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सियासी माहौल बनाने को लेकर यह कवायद शुरू की जा रही है। इसकी तैयारी को लेकर जिले के सभी 24 मंडलों के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं।

केंद्र की मोदी सरकार के पांच साल पूरे होने को हैं। आगामी लोक सभा चुनाव भी नजदीक आ गया है। तीन राज्यों में मिली हार के बाद बदल रहे सियासी समीकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी गंभीर हो गई है। आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम रहे, विजय लक्ष्य 2019 को सार्थकता मिले, इसे लेकर बूथ स्तर पर पार्टी का माहौल बनाने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। सूत्रों की माने तो पार्टी के आला पदाधिकारियों के निर्देश पर अब केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित जिलेभर के सभी लाभार्थियों के घरों में कमल दीपक ज्योति जलाने की तैयारी हो रही है। उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ओडीएफ सहित योजनों से लाभान्वित लोगों के घरों में कमल दीपक ज्योति जलाकर मोदी सरकार के कार्यों एवं उनकी नीतियों का संदेश देंगे। जिले के सभी 24 मंडलों के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी बैठक कर अभियान की रूपरेखा तैयार कर रहे है। दरअसल इस अभियान में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांवों के सभी लाभार्थियों के घर पहुंचेंगे। विकास कार्यो को देखेंगे। इसके बाद योजना से लाभान्वित लोगों से बातचीत कर उनके कानों में मोदी मंत्र फूंकेंगे। इसके बाद घर के दरवाजे के सामने दीपक जलाकर लाभान्वित घर के सदस्यों को कमल पट पहनाकर सम्मान करेंगे। मजे की बात यह है कि एक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थी को पार्टी में सदस्य जोड़ने की भी कवायद की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों अधिकारियों को योजना से लाभान्वित लोगों की सूची तैयार को अवगत कराया जा चुका है। इस बारे में जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि यह पार्टी कार्यक्रम है। मोदी सरकार की योजना से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों के घरों में दीपक जलाकर, उन्हें सम्मानित किया जाना है। इस अभियान का आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल बनाने जैसा किसी तरह की कोई प्रयास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed