फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बीडीओ ने मोटी रकम लेकर कार्यदायी संस्था को कर दिया था भुगतान

बीडीओ ने मोटी रकम लेकर कार्यदायी संस्था को कर दिया था भुगतान

Mon, 31 Dec 2018 08:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने मोटी रकम लेकर कार्यदायी संस्था को कर दिया था भुगतान
बीडीओ ने मोटी रकम लेकर कार्यदायी संस्था को कर दिया था भुगतान
विज्ञापन

शिवगढ़ और गौरा में 37.56 लाख रुपये का हुआ था बंदरबांट
सांसद हरिबंश सिंह की शिकायत पर मामले का हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शिवगढ़ और गौरा विकास खंड में वर्ष 2017 में शौचालय निर्माण कराए बगैर ही बीडीओ ने कमीशन लेकर कार्यदायी संस्था को 37.56 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। जांच के बाद जिला प्रशासन कार्यवाही करने से कतरा रहा था। मगर समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद कार्रवाई करने को मजबूर हुए।
सांसद हरिबंश सिंह के डीएम से शिकायत करते ही पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई। शिवगढ़ विकास खंड में 72 शौचालयों के 7.56 लाख रुपये और गौरा विकास खंड के 277 शौचालय के 30.0 लाख रुपये बगैर शौचालय का निर्माण कराए ही निकाल लिए गए थे। यह शौचालय प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मनरेगा से बनने थे। इन शौचालयों को बनाने के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी दी गई थी। मगर तत्कालीन बीडीओ विकास शुक्ला ने बगैर शौचालय का निर्माण कराए ही कार्यदायी संस्था को भुगतान कर धन का बंदरबांट कर लिया। जबकि शत-प्रतिशत शौचालयों के बनने की रिपोर्ट भेजी गई थी। सांसद की शिकायत के बाद जब टीम ने हकीकत खंगालना शुरू किया तो सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

वर्जन-------
डीएम के निर्देश पर हुई जांच में खुलासा हुआ था कि शौचालयों का निर्माण कराए बगैर ही 37.56 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी यादव, डीसी मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed