फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   योध्या में जल्द शुरू होगा राम मंदिर का निमार्ण : डॉ. वेदांती

योध्या में जल्द शुरू होगा राम मंदिर का निमार्ण : डॉ. वेदांती

Fri, 26 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
योध्या में जल्द शुरू होगा राम मंदिर का निमार्ण : डॉ. वेदांती
फोटो---
विज्ञापन

अयोध्या में जल्द शुरू होगा राम मंदिर का निमार्ण : डॉ. वेदांती
कहा, लोकसभा चुनाव में 350 सीटें जीतकर भाजपा फिर बनाएगी सरकार
लीलापुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के मुल्तानीपुर निवासी पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बदानी के घर पहुंचे पूर्व सांसद व श्रीराम मंदिर न्यास कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में जल्द राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द्र को कायम रखकर मंदिर का निर्माण शुरू कराने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि एससीएसटी बिल पर सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों की एक राय है। उन्होने दावा किया कि शीघ्र की एससीएसटी बिल को खत्म करने के लिए अध्यादेश भी लाया जाएगा। न्यास कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. राम विलास वेदांती ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी देश में 350 से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर दोबारा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश में काफी विकास हुआ। उन्होंने प्रदेश में चल रहे बूचडख़ाने पर कहा कि पूर्व की सपा सरकार में प्रदेश में 90 फीसदी बूचडख़ाने अवैध रूप से चल रहे थे, जिसे प्रदेश की योगी सरकार ने सख्ती से बंद कराया है। डॉ. वेंदांती ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा बहुत अधिक सुधरी है। शिक्षक पठन-पाठन के लिए समय से विद्यालय पहुंचते हैं और नकल पर भी पूरी तरह से रोक लग चुकी है। इस मौके पर जीतेंद्र बहादुर सिंह, रिंकू सिंह, जगतपाल मौर्य, मुरलीधर उपाध्याय, झरीराम वर्मा, राजबहादुर सिह, उर्मिला सिंह, रानी सिंह आदि मौजूद रहे।
कोटेदार संघ की ब्लाक कार्यकारिणी गठित
लालगंज (ब्यूरो)। नगर में आल इंडिया फेयर प्राइज शाप एसोशिएसन के तत्वाधान में लालगंज विकास खंड के कोटेदारों की बैठक हुई। इसमें राममनोहर वर्मा को एसोशिएसन का सर्वसम्मति से संगठन के ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। तीर्थराज द्विवेदी व असर्फीलाल मिश्र को संरक्षक मनोनीति किया गया। वीरेंद्र सिंह व रमापति दुबे का उपाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद सरोज को महामंत्री बनाया गया है। रायसाहब सिंह को कोषाध्यक्ष, रामप्रकाश मिश्र को सूचना मंत्री व वीरेंद्र प्रसाद मिश्र को संगठन मंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

रंजिश में युवक को लात-घूसों से पीटा
लालगंज (ब्यूरो)। नगर के घुइसरनाथ रोड निवासी पंकज जायसवाल का आरोप है कि बीते 18 अक्तूबर को रंजिश के चलते पड़ासियों ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा। शोरशराबा सुनकर लोग बचाने दौड़े तो आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। शिकायत पर पड़ोसी संगमलाल जायसवाल उर्फ पप्पू समेत तीन के खिलाफ मारपीट व जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो--
श्रीराम से गले मिले भरत, छलक पड़े आंसू
सगरा सुंदरपुर में लगे जय श्रीराम के जयकारे, गूंज उठा इलाका
कलात्मक चौकियों व आकर्षक झांकियों के बीच भरत मिलाप संपन्न
अमर उजालाज ब्यूरोश
सगराूुंदरपुर। भगवान श्रीराम के साथ मां जानकी व भाई लक्ष्मण चौदह वर्षों का वनवास काटकर जब अयोध्या नगरी पहुंचे तो चारों ओर फूंलों की बरसात शुरू हो गई। प्रभू के दर्शन के लिए समूचे अवधवासी उमधड़ पड़े। भगवान श्रीराम जब महल के करीब पहुंचे तो भाई भरत व शत्रुघ्न मिलने के लिए दौड़ पड़े। महल के द्वार पर प्रभू श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन चारों भाई एक दूसरे से गले मिले तो उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। गले मिलते ही चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। भातृत्व प्रेम देखकर भरत मिलाप देखने आए लोगों की आंखें सजल हो उठीं। अवसर था सगरा सुंदरपुर बाजार में पहली बार आयोजित हुए ऐतिहासिक भरत मिलाप का। गुरुवार की रात बाजार के पहाड़पुर तिराहे पर भरत मिलाप के दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच भगवान राम, मां जानकी, भरत लक्ष्मण, शत्रुघन व पवन सुत हनुमानजी की महाआरती की गई। भरत मिलाप आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, उपाध्यक्ष शिवराम द्विवेदी, महामंत्री अशोक जायसवाल, ललगंज टाउन एरिया प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सीओ ओम प्रकाश द्विवेदी ने बारी-बारी से विभिन्न झांकियों की आरती की। कार्यक्रम के दौरान समूचा वातावरण भक्ति व आस्था से सराबोर दिखाई दिया। भरत मिलाप को लेकर कलात्मक चौकियां व आकर्षक झांकियां देखने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। बाजार में चार स्थानों पर बनाए गए पांडालों से राम दल, लक्ष्मण दल, भरत दल व शत्रुघन दल लेकर कार्यकर्ताओं की टोलियां शाम आठ बजे से बाजार में घूमती रही। आधी रात के बाद करीब ढाई बजे जब राम व भरत गले मिले तो कार्यक्रम समापन की ओर बढ़ा। सयुंक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल,प्रमोद जायसवाल, चंचल शुक्ल, कृपाशंकर जायसवाल, श्यामजी जायसवाल, रामअंजोर जायसवाल, अंकित शुक्ला, प्रदीप तिवारी, गरुण तिवारी, विकास जायसवाल, संदीप जायसवाल, रामनयन वर्मा, अमित जायसवाल आदि भरत मिलाप संपन्न होने तक व्यवस्था में जुटे रहे। भरत मिलाप संपन्न होने के बाद भी लोगों का बाजार में जमावड़ा लगा रहा।
इनसेट---
देखने को मिली कौमी एकता की मिशाल
सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। स्थानीय बाजार में संपन्न हुए भरत मिलाप में कौमी एकता की मिशाल देखने को मिली। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान भरत दल की आगवानी सगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष जाकिर अली व उपाध्यक्ष निजाम खान ने माला पहन कर किया। जाकिर अली ने देर रात तक झांकियों को निकालने में सहयोग करते भी नजर आए।ि यही नहीं भरत मिलाप देखने के लिए बड़ी संख्या में निकली हिंदू-मुस्लिम महिलाएं साथ साथ आकर्षक झांकियों को देखती रहीं। राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघन दल के लिए बनाई गई चौकियां पर भी हिंदू व मुसलमान भाई साथ साथ रात भर नजर आए।
इनसेट---
जाम में रेंगते रहे वाहन
सगरासुंदरपुर। स्थानीय बाजार से होकर निकलने वाले लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर भरत मिलाप का आयोजन किया गया था। लेकिन आसपास कोई बाईपास नहीं होने से वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जा सका। बाजार से वाहनों के आने जाने से लगातार जाम का झाम रहा। सीओ ओम प्रकाश द्विवेदी, एसएसआई कृपाशंकर राय, एसआई धर्मेंद्र सिंह आवागमन बहाल करने में रात भर पसीना बहाते रहे। इसके बाद भी भरत मिलाप में बीच बीच में व्यवधान उत्पन्न होता रहा। जाम के चलते झांकियां व दल भी काफी देर तक एक ही जगह पर खड़े रहे।

इनसेट---
सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उमड़े पड़े लोग
सगरासुंदरपुर। पहली बार आयोजित भरत मिलाप का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजकों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी थी। झांकियों पर शिवतांडव, राधा-कृष्ण लीला, काली माता का नृत्य समेत अन्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रात भर चले कार्यक्रमों को देखने के लिए भारी भीड़ भी उमड़ी। पहली बार आयोजित भरत मिलाप में लोगों की इतनी भीड़ आएगी, इसका अंदाजा न तो आयोजकों को था और न ही पुलिस प्रशासन को। एक बार तो भीड़ देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए, लेकिन किसी तरह धीरे धीरे स्थित को नियत्रित किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed