फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1.30 lakh cases will be settled through mutual

Pratapgarh News: राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते से निस्तारित होंगे 1.30 लाख वाद

Fri, 13 Sep 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh cases will be settled through mutual
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.30 लाख वाद आपसी सुलह-समझौते से निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बैंक ऋण, परिवार न्यायालय, बिजली बिल समेत अन्य वाद निस्तारित किए जाएंगे। प्रचार-प्रसार के लिए पहली बार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छह पन्ने का ई-समाचार पत्र प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

ये बातें बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में विशेष बातचीत के दौरान एडीजे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमित पंवार ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-समाचार पत्र में जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अब्दुल शाहिद समेत अन्य न्यायिक अफसरों के विचार, जन कल्याणकारी योजनाओं व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी मुहैया कराई गई है। प्रत्येक माह ई-समाचार पत्र प्रकाशित किया जाएगा। डिजिटल माध्यमों से ई-समाचार पत्र को जन सामान्य तक प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए न्याय चला निर्धन के द्वार की भावना के अनुरूप वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी रहेंगे। पिछली लोक अदालत में जहां 1.18 वाद निस्तारित किए गए, वहीं इस बार 12 हजार अधिक वाद निस्तारित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed