फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   13 special buses will operate for Delhi, Varanasi

Pratapgarh News: दिल्ली, वाराणसी के लिए संचालित होंगी 13 स्पेशल बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
13 special buses will operate for Delhi, Varanasi
छठ पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने 13 स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इनमें सात बसें वाराणसी के लिए तो छह बसें दिल्ली के लिए संचालित होंगी। प्रयागराज और अयोध्या मार्ग की बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

आरएम एमके त्रिवेदी ने बताया कि छठ पर्व मनाने के लिए वाराणसी और बिहार के लोग अपने घर जाते हैं। पर्व मनाने के बाद वापस लौटते हैं। इन दिनों ट्रेनों में भीड़ चल रही है। इसे देखते हुए शासन के आदेश पर 13 स्पेशल बसों का संचालन परिवहन निगम ने करने का फैसला लिया है। भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर दो घंटे पर वाराणसी के लिए तो तीन घंटे पर दिल्ली के लिए बस का संचालन होगा। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, अयोध्या होकर प्रयागराज के बीच संचालित बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। जिससे किसी भी यात्रियों को दिक्कतें न हो। वाराणसी के लिए सुबह छह बजे, आठ बजे, दस बजे, 12 बजे, दोपहर दो बजे, शाम चार बजे रवाना होगी। जबकि दिल्ली के लिए पहली बस सुबह चार बजे, दूसरी बस सुबह सात बजे, तीसरी बस सुबह दस बजे, चौथी बस दोपहर एक बजे, पांचवी बस शाम चार बजे, छठवी बस शाम सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। आरएम ने कहा कि 25 से कम यात्री होने पर बस का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed