फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   12th CBSE result

नंबर बांटने में गुरुजी ने नहीं की कंजूसी

Mon, 25 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 25 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
12th CBSE result
सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में गुरुजी ने नंबर बांटने में कोई कंजूसी नहीं की है। इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिकांश बच्चों ने गणित और विज्ञान विषय में 97 अंक हासिल किए हैं। एटीएल स्कूल की छात्रा आरीना परवीन को गणित में 97 और विज्ञान में 95 अंक मिले हैं।
विज्ञापन



सीबीएसई बारहवीं के परिणाम ने छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अधिकांश बच्चों की सफलता से स्कूल संचालक भी गदगद हैं। हालांकि छात्र-छात्राओं की इस खुशी के पीछे और कुछ नहीं बल्कि गुरुजी के दिल खोल कर नंबर बांटना है। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नितेश जैन और नितिन त्रिपाठी ने गणित में 96 अंक हासिल किए हैं, जबकि एटीएल स्कूल के  अधिकांश छात्र-छात्राओं को गणित और विज्ञान में 90 अंक से अधिक मिले हैं। जिले में तीसरे स्थान पर रहने वाली तान्या पांडेय को विज्ञान और गणित में 95 अंक मिले हैं। इससे यह साफ है कि शिक्षकों ने अंक बांटने में कोई कोताही नहीं बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed