फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   12th CBSE result

सीबीएसई में नवोदय के बच्चों का दबदबा

Mon, 25 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 25 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
12th CBSE result
सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने अपना दबदबा कायम रखा है। नवोदय विद्यालय नारायणपुर की छात्रा बबिता विश्वकर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसी कालेज के छात्र मनीष सिंह और अनूप गुप्ता 94.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। एटीएल की छात्रा तान्या पांडेय ने 94 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। सोमवार दोपहर रिजल्ट आने की जानकारी होने पर शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एकत्रित बच्चों ने प्रबंधक डा. शाहिदा को लड्डू खिलाकर खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन



सोमवार को सीबीएसई बारहवीं का परिणाम दोपहर में आते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। मोबाइल और साइबर कैफे पर परिणाम देखने में कामयाबी न मिलने पर वे सीधे कॉलेज पहुंच गए। नेटवर्किंग गायब होने से रिजल्ट देखने में काफी परेशानी का सामना कर रहे बच्चों को एक बजे के बाद परिणाम मिलना शुरू हुआ। सीबीएसई बोर्ड से संचालित जिले के पांच स्कूलों में 541 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसमें अधिकांश बच्चे सफल रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर के बच्चों ने जिले में अपना परचम एक बार फिर लहराया है। कॉलेज की प्रिंसिपल निरुपमा सिंह ने बताया कि वाणिज्य वर्ग की छात्रा बबिता विश्वकर्मा 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी है। इसी स्कूल के छात्र मनीष सिंह और अनूप गुप्ता 94.8 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे और एटीएल स्कूल की छात्रा तान्या पांडेय 94 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन



 शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एकत्रित हुए बच्चों ने प्रबंधक डा. शाहिदा का मुंह मीठा कर खुशियां बांटीं। प्रबंधक ने बताया कि उत्तीर्ण 211 बच्चों में आयुष कुमार दुबे 92 प्रतिशत अंक पाकर कालेज में अव्वल रहे हैं। कॉलेज के 86 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। आत्रेय स्कूल में एकत्रित बच्चों को जब सभी साथियों के उत्तीर्ण होने की जानकारी मिली तो वे खुशी से उछल पडे़। स्कूल के प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा में शामिल 59 परीक्षार्थियों में एक असफल रहा। कीर्ति तिवारी 92.6 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज की टॉपर बनी हैं। एटीएल के प्रिंसिपल संतोष कुमार दास ने बताया कि कॉलेज की छात्रा तान्या पांडेय 94 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में अव्वल रहीं। लालगंज स्थित आइंस्टीन स्कूल में नेहा कनौजिया 92 प्रतिशत अंक पाकर सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed