{"_id":"5c7d38dcbdec222be3256bcd","slug":"121551710428-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बरसात में कीचड़ में डूबी रहीं गड्ढा मुक्त सडक़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बरसात में कीचड़ में डूबी रहीं गड्ढा मुक्त सडक़ें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्र--08-11 तक ।
हल्की बरसात में कीचड़ में डूबी रहीं गड्ढा मुक्त सड़के
गड्ढा मुक्त करने में फेल हुई नगरपालिका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा फेल हो गया है। रविवार की रात हुई हल्की बरसात से शहर की सड़कों पर बने गड्ढे कीचड़ में तब्दील नजर आए। इससे दो पहिया चालकों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पैदल राहगीरों को पैर रखना भारी पड़ रहा है।
शहर की सड़कों के गड्ढे पाटने के लिए नगरपालिका ने करोड़ों रुपये कागज पर ही खर्च कर दिए हैं। स्थिति यह है कि कई सड़कें ऐसी हैं, जिसमें सिर्फ गड्ढे ही दिख रहे हैं। शहर के पल्टर बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर सोमवार को इस कदर कीचड़ फैला हुआ था कि बाइक सवार जहां फिसलकर गिर रहे थे, वहीं पैदल यात्रियों को कदम रखना मुश्किल हो रहा था। पुराना माल गोदाम रोड का आलम यह था कि सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ था। सड़क की हालत बेहद खराब होने पर अधिकांश राहगीर रास्ता बदलकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे थे। इधर पुलिस लाइन के सामने टूटी सड़क दुर्घटना को दावत दे रही है। प्रभारी ईओ सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि पल्टन बाजार को जोड़ने वाली सड़क आरसीसी बनने जा रही है, जबकि अन्य सड़कों को जल्द ठीक कराया जाएगा।
चित्र---
सत्य कभी पराजित नहीं होता
संडवाचंद्रिका (ब्यूरो)। सत्य परेशान हो सकता है, मगर उसमें इतनी ताकत होती है कि वह पराजित नहीं हो सकता है। नरी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पं.चंद्रकांत मिश्र महराज ने कही। गांव के प्रधान देवी प्रसाद तिवारी के संयोजन में होने वाली कथा के मुख्य यजमान शिवराम तिवारी की उपस्थिति में पांचवें दिन कथा व्यास पं. चंद्रकांत मिश्र ने कहा कि रामायण में भगवान राम के आदर्श अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने मानव का रुप धारण कर मनुष्यों के लिए ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया, जो समाज के लिए आज भी प्रेरणास्रोत बना हुआ है। सात मार्च को पूर्णाहुति के साथ होगी और नौ मार्च को भंडारा होगा।