फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पट्टी का विकास हमारा संकल्प : मोती सिंह

पट्टी का विकास हमारा संकल्प : मोती सिंह

Sun, 25 Nov 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पट्टी का विकास हमारा संकल्प : मोती सिंह
फोटो
विज्ञापन

पट्टी का विकास हमारा संकल्प : मोती सिंह
प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले कैबिनेट मंत्री
शिवगढ़। शिक्षा शिक्षा अमूल्य धरोहर है। संस्कारों का समावेश कर हम शिक्षा को शिखर पर पहुंचा सकते हैं। मन में लगन और आत्मविश्वास हो तो बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं को सही दिशा देने की जरूरत है। वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्रवाद की भावनाओं से उठकर कार्य करेंगे तो क्षेत्र का विकास होगा। यह बातें कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने रविवार को जनता इंटर कालेज गुजरिया में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
उन्होंने कहा कि पट्टी का विकास हमारा संकल्प है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने देश को डुबो दिया। अपना दल के सांसद हरिवंश सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने जनता के साथ धोखा किया। सांसद निधि के हैंडपंप और सोलर लाइट कहां चली गई, इसका पता ही नहीं चला। कहा कि पट्टी में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। पट्टी, देवसरा में स्टेडियम की मंजूरी मिल गई है। क्षेत्र की लगभग 50 से अधिक सडक़ों का निर्माण होने की स्थिति में है। पट्टी नाले, कठार चौपाई, गोलापुर में पुल जल्द बनेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के लिए सर्कुलर खंड विकास कार्यालय से जारी हो जाएगा। ग्राम प्रधान आसानी से अपने गांव में हैंडपंप की स्थापना कर सकते हैं। इस अवसर पर सुनील सिंह, अखिलेश समेत तमाम लोग मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक संतोष सिंह आभार जताया।
विज्ञापन

गजरिया से लखनऊ और प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा
कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना
शिवगढ़। पट्टी तहसील के उड़ैयाडीह और आसपास के गांवों के लोगों को लखनऊ और प्रयागराज के लिए अब सीधी बस सेवा मिलेगी। रविवार को कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गजरिया से प्रतिदिन सुबह सात बजे लखनऊ के लिए बस रवाना होगी। ढाई बजे लखनऊ पहुंचेगी। तीन बजे लखनऊ से गजरिया के लिए रवाना होगी। रात साढ़े दस बजे यहां पहुंचेगी। इसी तरह गजरिया से प्रयागराज के लिए सुबह सात बजे बस रवाना होगी। उड़ैयाडीह, रानीगंज, देल्हूपुर होते हुए साढ़े नौ बजे प्रयागराज पहुंचेगी। सुबह साढ़े दस बजे प्रयागराज से चलकर प्रतापगढ़, पट्टी होते हुए शाम चार बजे गजरिया पहुंचगी। बसों के संचालन में लखनऊ में एडीएम के पद पर तैनात गजरिया निवासी वैभव मिश्रा का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed