फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बेल्हा में वैष्णो देवी, मैहर धाम का नजारा

बेल्हा में वैष्णो देवी, मैहर धाम का नजारा

Fri, 12 Oct 2018 08:00 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
बेल्हा में वैष्णो देवी, मैहर धाम का नजारा
फोटो 000
विज्ञापन


बेल्हा में वैष्णो देवी, मैहर धाम का नजारा
पौराणिक देवीधामों की तर्ज पर सजे देवी पंडाल, दिख रही अद्भुत छटा
डिजिटल लाइटिंग से पंडालों को दिया है पर्वतीय नजारा, देखने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नवरात्र के पर्व पर शहर में देवी पंडालों को पौराणिक देवीधामों की तर्ज पर सजाया गया है। कहीं पंडाल का लुक वैष्णो देवी धाम जैसा है तो कहीं मैहर का नजारा है। हर पंडाल में देवी की प्रतिमा को अलग लुक दिया गया है। डिजिटल लाइटिंग से पंडालों की छटा देखते ही बन रही है। दर्शन-पूजन के लिए सुबह-शाम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
200 फिट गुफा में चलकर करिए मां वैष्णो देवी के दर्शन
शहर से सटे चिलबिला बाजार में जय मां दुर्गा पूजा समिति चिलबिला तालाब में स्थापित पंडाल का नजारा मंा वैष्णवी धाम जैसा है। प्रवेश द्वार से 200 मीटर लंबी गुफा है। जिससे होकर भक्तगण मां वैष्णो के रूप का दर्शन कर रहे हैं। गुफा के भीतर जल का प्रवाह भी किया गया है। समिति के अध्यक्ष हनुमानजी व संरक्षक भवगान शंकर हैं। पंडाल को सजाने में चंदन, विनोद, आशीष, सूरज, आशीष, प्रियांशु, शनि, सोनू आदि ने अपना योगदान दिया है।
विज्ञापन

अजीतनगर में दिया गया ग्वालियन लुक
शहर के अजीत नगर में सजे पंडाल में ग्वालियन लुक दिया गया है। 1986 में दुर्गा पूजा समिति की स्थापना की गई। तब से हर साल देवी पंडाल को अलग लुक दिया जाता है। इस बार पंडाल को ग्वालियन लुक दिया गया है। अध्यक्ष रामचंद्र भारती ने बताया कि मां के दर्शन-पूजन को भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार में दिख रहा पर्वतीय नजारा
शहर के सदर बाजार में पंडाल में पर्वतीय दृश्य बनाया गया है। मां की प्रतिमा को पर्वत के मध्य में रखा गया है। शाम को जब रोशनी से पंडाल सजता है तो देखते ही बनता है। श्री श्रृंगार दुर्गापूजा समिति द्वारा सजे इस पंडाल में सुबह-शाम आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सूरज, सीलू व मुन्ना ने बताया कि पंडाल सजाने में सभी का योगदान रहता है।
पहाड़ पर हैं मां दुर्गा, प्रवेश द्वार पर हनुमानजी
जय मां शक्ति दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में सजे पंडाल के प्रवेश द्वार पर हनुमानजी हैं। जबकि पहाड़ पर मां दुर्गा हैं। पंडाल को एलईडी लाइटिंग से सजाया गया है। 13 साल से पंडाल सजाया जा रहा है। शाम को लाइटिंग होने पर पंडाल जगमग हो उठता है। अध्यक्ष संजय ने बताया कि देवी मां की सेवा से आतॎ्मिक सुख मिलता है।
सुनहरे टब से सजी है मां दुर्गा की प्रतिमा
शहर के चिलबिला बाजार स्थित जय मां शक्ति दुर्गा सेवा समिति की स्थापना 1997 में हुई थी। मां की प्रतिमा सुनहरे टब से सजाई गई है। लाइटिंग के बाद प्रतिमा की छटा देखते ही बनती है। अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित समिति के सभी पदाधिकारियों ने पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया है।
सतंरगी लाइटिंग में बिखर रही अद्भुत छटा
जय मां वैष्णो दुर्गा समिति पंडाल युवाओं ने एकजुट होकर चिलबिला बाजार में सजाया है। सतंरगी लाइटिंग से पंडाल को सजाया गया है। प्रदीप कुमार अध्यक्ष हैं। प्रमोद, गोपाल राजन आदि ने पंडाल सजाने में लोगों को एकजुट किया है।
करिए 18 फिट ऊंची दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन
जय मां दुर्गेश नंदिनी स्तुति समिति महुली के तत्वावधान में 18 फिट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की गई। कतार में ही मां शारदे, कार्तिकेय, हनुमानजी सहित पांच प्रतिमाएं हैं। पंडाल को बेहतरीन आकार दिया गया है। अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, अंशुल जायसवाल, ओमप्रकाश, रितिक, दुर्गेश, सजय, राहुल आदि पंडाल की देखरेख के प्रति समर्पित हैं। शाम को जब लाइटिंग होती है तो पूरे पंडाल का लुक देखते ही बनता है।
छह साल से सजा रहे पंडाल
महुली बाजार में नव ज्योति दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में भव्य पंडाल सजाया गया है। पंडाल मां की प्रतिमा को भव्य रूप दिया गया है। लाइटिंग से पंडाल जगमग कर रहा है। अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि सुबह-शाम आरती से माहौल देवीमय बना हुआ है।
इनसेट------------------------------
आरती के बाद दिलाते हैं देश रक्षा का संकल्प
कांशीराम कालोनी में जीआईसी काशीराम कालोनी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में सजे पंडाल में सुबह-शाम आरती के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है। पंडाल में आरती के दौरान देश रक्षा का संकल्प दिलाया जाता है। पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया है। पंडाल को देखने भारी भीड़ उमड़ रही है।

ग्रीन लाइटिंग से दे रहे पर्यावरण का संदेश
बजरंगबली दल कमेटी नव दुर्गापूजा समिति द्वारा कटरा रोड पर भव्य नवदुर्गा पंडाल सजाया गया है। पंडाल को ग्रीन लाइटिंग से सजाया गया है। ग्रीन लाइटिंग से जब पंडाल जगमग होता है तो पर्यावरण का नजारा दिखता है। विक्रम सिंह, सोनू गुप्ता, मुन्ना शुक्ला ने बताया कि इसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed